Durg News : पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर पति ने लगाई फांसी, दीवार पर लिखा सुसाइड नोट

बालोद. एक पति ने अपनी पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. बताया जा रहा है कि पत्नी के ईसाई धर्म अपनाने और बार-बार विवाद कर मायके जाने से पति आहत था. आत्महत्या से पहले पति ने घर की दीवार पर सुसाइड नोट भी लिखा है. मामले में पुलिस ने जांच शुरु कर दी है. यह मामला अर्जुन्दा थाना क्षेत्र का है.

मिली जानकारी के मुताबिक, अर्जुंदा नगर वार्ड क्रमांक 11 के रहने वाले (35 वर्षीय) गजेंद्र देवांगन की पत्नी राजेश्वरी देवांगन ने इसाई धर्म को अपना लिया था. इस बात से पति आहत था. पति और पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था. पत्नी बच्चों को छोड़कर बार-बार मायके चली जाती थी. इस बात की जानकारी पति गजेंद्र ने पुलिस थाने में भी 8 दिसंबर को दी थी.

लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर पति गजेंद्र देवांगन ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या से पहले गजेंद्र ने दिवार पर सुसाइड नोट भी लिखा है. जिसमें पत्नी, सास, ससुर और साले पर गंभीर आरोप लगाया है. साथ ही एक व्यक्ति का नाम लिखकर 50 हजार वापस नहीं करने का भी आरोप लगाया है. मामले में अर्जुन्दा पुलिस जांच में जुट गई है. शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है. पीएम रिपोर्ट आने में बाद कई लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...