रायपुर में चाकूबाजी: गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड ने मिलकर युवक को मारा चाकू… गार्डन में मिलने बुलाकर दिए वारदात को अंजाम… प्रेमी-प्रेमिका ने दर्जनभर गुंडे भी बुला लिए

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चाकूबाजी थमने का नाम नहीं ले रहा है। गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड ने मिलकर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। जिसके कारण युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बाकि आरोपियों के खिलाफ भी FIR दर्ज कर तलाश की जा रही है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

राजिक ने बताया कि उसका दोस्त सफान खान टेलरिंग का काम करता है। सफान के पास उसकी दोस्त तसनीफ और उसके बॉयफ्रेंड विक्की राजपूत का फोन आया। उन्होंने सफान को नगर निगम व्हाइट हाउस के सामने मिलने के बहाने बुलाया। सफान के साथ राजिक भी पहुंचा।

शाम करीब साढ़े 6 बजे का वक्त था। गार्डन में पहुंचते ही दोनों गर्लफ्रेंड ब्वॉयफ्रेंड मिलकर सफान के साथ पुरानी बातों को लेकर विवाद करने लगे। फिर गाली-गलौज शुरू कर दी।

जानकारी के मुताबिक, सफान ने जब उन्हें गाली देने से मना किया तो विक्की राजपूत ने उसे दो-तीन थप्पड़ जड़ दिए, जिसके बाद सफान वहां से जाने लगा तो उन्होंने फिर उसे रोककर मारपीट करने लगे। गुस्से में सफान ने जब उनके ऊपर हाथ उठाया। वहां पर पहले से मौजूद करीब दर्जन भर लड़के इकट्ठे हो गए।

विक्की ने चाकू से हमला कर दिया। चाकू सफान की पीठ और पसली के हिस्से में लगा, जिससे वह लहूलुहान हो गया। इस घटना के बाद गार्डन में भगदड़ मच गईं। शाम के वक्त गार्डन में लोग अपने परिवार और बच्चों के साथ आते हैं। हंगामा होते ही वहां टहल रहे लोग भी गार्डन से बाहर की ओर भागने लगे।

घायल युवक के परिजनों का आरोप है कि आरोपी युवक युवती ने मिलकर सफान को मारने के लिए पहले से प्लानिंग की थी। उन्होंने गार्डन में पहले से करीब दर्जन भर गुंडों को भी बुलाया था। इसके अलावा विक्की ने अपने पास चाकू भी रखा था, जिससे हमला किया। इस वारदात में विक्की की गर्लफ्रेंड ने भी उसका साथ दिया। इस वारदात के बाद सफान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि मामले में पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी विक्की राजपूत को हिरासत में लिया है। इसके अलावा करीब 8 से 9 आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले में FIR दर्ज कर आगे की जांच पड़ताल कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की पहल रंग लाई :...

दुर्ग। शहर के सबसे पुराने और ऐतिहासिक शिक्षण संस्थानों में शामिल गांधी चौक स्थित जेआरडी मल्टीपरपस स्कूल को अब नई पहचान मिलने जा रही...

दुर्ग में जेपी नड्डा के दौरे की तैयारियां तेज...

दुर्ग। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के 30 अक्टूबर को प्रस्तावित दुर्ग दौरे को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में...

दुर्ग बनेगा 3A साइड वॉलीबॉल का केंद्र, 1 नवंबर...

दुर्ग। 3A साइड वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की प्रथम वार्षिक आम सभा का आयोजन 1 नवंबर 2026 को दुर्ग में किया जाएगा। बैठक सुबह...

कॉलेज से करियर तक की तैयारी : SRGI के...

भिलाई। विद्यार्थियों को तकनीकी दक्षता, डिजिटल कौशल और उद्योग की जरूरतों के अनुरूप रोजगारपरक प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस...