IPS GP Singh ने दी ज्वाइनिंग: राज्य सरकार ने बहाल करने का जारी किया था आदेश, PHQ पहुंच कर की जॉइनिंग

रायपुर। आईपीएस जीपी सिंह ने आज मंत्रालय में ज्वाइनिंग कर ली। कल ही राज्य सरकार ने उनकी बहाली का आदेश जारी किया था। उन्होंने पुलिस मुख्यालय पहुंचकर अपनी ज्वाइनिंग दी। गृह विभाग ने 20 जुलाई 2023 को जारी सभी आदेश को निरस्त करते हुए उन्हें बहाल करने का आदेश दिया था।

पूर्ववर्ती सरकार ने उन्हें 20 जुलाई 2023 को अनिवार्य सेवानिवृत्ति का प्रस्ताव भेज दिया था। जिसके आधार पर जीपी सिंह को मिनिस्ट्री ऑफ़ होम अफेयर्स ने फोर्सली रिटायरमेंट दे दिया था।

सबसे पहले कैट ने उन्हें बहाल करने के आदेश दिए। उनकी बहाली आदेश को यूनियन ने दिल्ली हाईकोर्ट में चैलेंज कर दिया। दिल्ली हाईकोर्ट में भी जीपी सिंह को जीत मिली। इसके खिलाफ यूनियन ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी। सुप्रीम कोर्ट ने भी 10 दिसंबर को जीपी सिंह को फोर्सली रिटायरमेंट को गलत बताया और उन्हें सेवा में लेने के आदेश जारी किए। सुप्रीम कोर्ट के रूप को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 12 दिसंबर को जीपी सिंह की बहाली आदेश जारी कर दिया।

आदेश के परिपालन में कल छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग ने भी जीपी को बहाल कर दिया। इसके बाद जीपी सिंह आज सुबह 11:30 बजे पुलिस मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने डीजीपी अशोक जुनेजा से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने जॉइनिंग दे दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बालोद में सौतन की हत्या: पहली पत्नी ने बैट...

बालोद। छत्तीसगढ़ में घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम नेवारीकला में पहली पत्नी ने अपनी सौतन की निर्मम हत्या...

रिश्वत लेते तहसीलदार का रीडर ACB के हत्थे चढ़ा,...

कोंडागांव। जिले के फरसगांव तहसील कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसीलदार के रीडर मुकेश रंगारी...

छत्तीसगढ़ में आज से बिजली महंगी, 30 से 50...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं के लिए आज से बिजली महंगी हो गई है। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा निर्धारित नई बिजली दरें...

साधु का वेश धारण कर फैलाया अंधविश्वास, भस्म खरीदवाकर...

कांकेर। कांकेर जिले की बांदे पुलिस ने घर से सोना निकालने और परिवार की बीमारी दूर करने का झांसा देकर 5 लाख रुपये की...