गरिमापूर्ण मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस, कलेक्टोरेट परिसर में सुबह 8 बजे होगा ध्वजारोहण, रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने ली तैयारियों के संबंध में बैठक

रायपुर। पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2025 गरिमापूर्ण आयोजित करने के लिए कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने तैयारियों के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी अपने विभाग के उत्कृष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची तैयार करें।

कलेक्टर ने गणतंत्र दिवस में पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में ध्वजारोहण, मंच, पंडाल व्यवस्था, बैठक व्यवस्था संबंधी निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि समारोह स्थल पर परेड कार्यक्रम, भाग लेने वाली टुकड़ियों का निर्धारण एवं रिहर्सल, स्कूली बच्चों के कार्यक्रम, अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों तथा उत्कृष्ठ झांकी को पुरस्कार वितरण के साथ ही कार्यक्रम के उद्घोषक का निर्धारण किया जाना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार पार्किंग एवं ट्रेफिक व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल पर विभागों द्वारा प्रदर्शित की जाने वाली झांकियों के लिए नोडल अधिकारी की नियुक्ति का निर्देश दिया। पुलिस परेड ग्राउंड में साफ-सफाई, अस्थाई शौचालय इत्यादि की व्यवस्था के निर्देश दिए। साथ 24 जनवरी को रिहर्सल का भी निर्देश दिए। बैठक में नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फ्रूटी में निकली केंचुएनुमा वस्तु, बच्ची की तबीयत बिगड़ी,...

धमतरी। जिले के मगरलोड क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ग्राम करेलीबड़ी में एक बच्ची द्वारा खरीदी गई फ्रूटी के पैक में...

आलेख : आधुनिक कल्याणकारी राज्य, सामाजिक कल्याण, इस्लाम और...

नई दिल्ली। सामाजिक सुरक्षा और जन कल्याण एक न्यायपूर्ण और मानवीय समाज के निर्माण के लिए सबसे महत्वपूर्ण सिद्धांतों में से हैं। इन सिद्धांतों...

राशन वितरण में OTP पर लगी रोक, अब केवल...

रायपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत अब प्रदेश की सभी उचित मूल्य दुकानों में ई-पॉस मशीन के माध्यम से केवल बायोमेट्रिक सत्यापन के...

विधवा महिला से बैंक प्रबंधक ने मांगी रिश्वत, पीड़िता...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम निपानिया स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की निपानिया शाखा में रिश्वतखोरी का गंभीर मामला सामने आया है। एक...