ED ने शराब घोटाले में अनवर ढेबर के करीबी रिश्तेदारों के ठिकानों पर दी दबिश… आपत्तिजनक दस्तावेज और कैश जब्त; प्रेस रिलीज़ जारी

रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शराब घोटाला मामले में जेल में बंद आरोपी अनवर ढेबर के करीबी रिश्तेदारों के करीब 6 ठिकानों पर दबिश दी। ईडी ने गरियाबंद के आबिद ढेबर, मोहम्मद हसन रजा मेमन, मोहम्मद गुलाम मेमन, सरफराज मेमन और रायपुर के सरफराज मेमन के मैनपुर स्थित ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज, नकदी और डिजिटल डिवाइस जब्त किए गए। ईडी ने बताया कि शराब घोटाले से मिली नकदी का इस्तेमाल अचल संपत्तियां बहुत ही सस्ती दरों पर खरीदने के लिए किया गया था। इसके अलावा, कई परिसरों से करेंसी नोट गिनने की मशीनें भी जब्त की गईं। ईडी ने इस संबंध में एक विज्ञप्ति जारी कर जानकारी साझा की और बताया कि उनकी कार्यवाही जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कोंडागांव: नायब तहसीलदार निधि एस. नेताम का रायपुर में...

कोंडागांव। धनोरा तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार सुश्री निधि एस. नेताम का सोमवार देर रात रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान...

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, केंद्र सरकार...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों की कमी को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...