विश्व ध्यान दिवस: डॉ. खूबचंद बघेल महाविद्यालय भिलाई-3 के राष्ट्रीय सेवा योजना बालिका इकाई को ध्यान से कराया गया परिचित

भिलाई। विश्व ध्यान दिवस (21 दिसंबर) के अवसर पर डॉ खूबचंद बघेल स्नातकोत्तर महाविद्यालय भिलाई-3 के राष्ट्रीय सेवा योजना बालिका इकाई को हार्टफूलनेस सेंटर योगआश्रम अमलेश्वर रायपुर में योग प्रशिक्षक राम तिलक स्वामी द्वारा योग कराया गया उसके बाद ध्यान का सत्र रिलैक्सेशन में दिलीप तिवारी ट्रेनर द्वारा कराया गया एवं ट्रांसमिशन का कार्य मिलनदास मानिकपुरी द्वारा किया गया। इस दौरान बालिका ईकाई को ध्यान के विषय में सूक्ष्मता से परिचित कराया गया तथा उन्हें स्वयं करके भी सिखाया गया। जिसके बाद ध्यान विषयक अनुभवों से विद्यार्थियों को अवगत कराया तथा प्रसन्नता जाहिर की। इस कार्यक्रम में उपस्थित राष्ट्रीय सेवा योजना बालिका इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ अल्पना देशपांडे ने जानकारी दी कि ध्यान को भारतीय सभ्यता के वसुधैव कुटुंबकम सिद्धांत का परिचायक बताते हुए इसके महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि ध्यान मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को संतुलित रखने का एक प्राचीन भारतीय अभ्यास है, जिससे मन-मस्तिष्क को शांति और सुकून मिलता है। इस दिवस को संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा ‘विश्व ध्यान दिवस’ के रूप में मनाने का फैसला किया गया है। इसी संदर्भ में छात्राओं को भी ध्यान से परिचित किया जा रहा है इस अवसर पर महाविद्यालय के सीनियर स्वयंसेवक काजल ठाकुर, दीपिकासाहू, योगिता वर्मा युवरानी साहू, आरती वर्मा, मंजू बंजारे, नेहा कस्तूरिया ,रत्ना चंद्राकर एवं अंजलि पाल आदि उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...