अहिवारा के पूर्व विधायक डाहरे ने सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद की, असपताल पहुंचाया, घायल लोगों की मदद करने की अपील भी की

दुर्ग। अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सांवलाराम डाहरे ने सड़क दुर्घटना में घायल लोगों की मदद करने की अपील की है। वह खुद एक सड़क हादसे के दौरान घायल लोगों की मदद करने आगे आए और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। घटना उस समय की है जब पूर्व विधायक डाहरे ग्राम गिरहोला सेमरिया से दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होकर रिसाली लौट रहे थे। इस दौरान नंदिनी थाना अंतर्गत ग्राम अहेरी बिरभाट के पास टाटा पंच कार और पल्सर बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। दोनों वाहन सड़क पर गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए और चालक घायल हो गए।

पूर्व विधायक डाहरे ने देखा कि सड़क पर घायलों की मदद के लिए कोई नहीं था, तो उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रोकी और घायलों की मदद के लिए एम्बुलेंस बुलवाकर उन्हें नजदीकी सुपेला शासकीय अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद उन्होंने अपने साथियों से अस्पताल में घायलों का इलाज अच्छे से कराने और उन्हें हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया।

पूर्व विधायक डाहरे ने बताया कि घायलों ने अपनी पहचान मुंगेली निवासी के रूप में बताई है, और उन्होंने उनके परिजनों से संपर्क कर घटना की सूचना दी। उन्होंने कहा कि घायलों के परिजन भिलाई के लिए रवाना हो चुके हैं। पूर्व विधायक डाहरे ने अपील की है कि हम सभी को सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों की मदद करनी चाहिए और इंसानियत की मिसाल पेश करनी चाहिए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

डोंगरगढ़ में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप :...

डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। शहर...

रायपुर में नशे की बड़ी खेप पकड़ी गई :...

रायपुर। राजधानी में नशीली दवाओं की अवैध बिक्री के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने महादेवघाट विसर्जन कुंड...

सूरजपुर डबल मर्डर का सनसनीखेज खुलासा : 19 लाख...

सूरजपुर। जिले के बहुचर्चित मां-बेटे के डबल मर्डर की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। 13 दिन तक चली जांच के बाद पुलिस ने...

नायब तहसीलदार का सड़क पर शाही बर्थडे सेलिब्रेशन :...

रायपुर। अभनपुर के नायब तहसीलदार विपिन पटेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में है। वायरल वीडियो में...