CG में पति ने पत्नी को डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, वारदात की वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में मामूली सी बात पर पति ने अपनी पत्नी की जान ले ली। वारदात की वजह जानकर हैरान हो जाएंगे। दरअसल पति-पत्नी पैदल अपने घर जा रहे थे। इस दौरान चलते-चलते पत्नी थककर बैठ गई। इससे गुस्सा होकर नाराज पति ने डंडे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या कर दी।

जानकारी के मुताबिक, विशाल आरमो अपनी पत्नी गणपति और दो छोटे-छोटे बच्चों के साथ अरसिया गांव से पैदल जंगल के रास्ते अपने घर जा रहा था। इस दौरान चलते-चलते उसकी पत्नी थक गई और उसने चलने से इनकार कर दिया और कुछ देर के लिए रास्ते में बैठ गई। पत्नी के बैठते ही उसके पति ने उसे पीटना शुरू कर दिया।

पत्नी फिर से चलने लगी, लेकिन थोड़ी दूर चलने के बाद वह फिर थक गई और बैठ गई, लेकिन पति के बार-बार चलने को कहने पर पत्नी ने अपने पति को गाली दे दी, इससे पति इतना आक्रोशित हो गया कि उसने एक डंडा उठाया और पत्नी को पीटने लगा, लगातार पीटने की वजह से पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंपा। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फ्रूटी में निकली केंचुएनुमा वस्तु, बच्ची की तबीयत बिगड़ी,...

धमतरी। जिले के मगरलोड क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ग्राम करेलीबड़ी में एक बच्ची द्वारा खरीदी गई फ्रूटी के पैक में...

आलेख : आधुनिक कल्याणकारी राज्य, सामाजिक कल्याण, इस्लाम और...

नई दिल्ली। सामाजिक सुरक्षा और जन कल्याण एक न्यायपूर्ण और मानवीय समाज के निर्माण के लिए सबसे महत्वपूर्ण सिद्धांतों में से हैं। इन सिद्धांतों...

राशन वितरण में OTP पर लगी रोक, अब केवल...

रायपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत अब प्रदेश की सभी उचित मूल्य दुकानों में ई-पॉस मशीन के माध्यम से केवल बायोमेट्रिक सत्यापन के...

विधवा महिला से बैंक प्रबंधक ने मांगी रिश्वत, पीड़िता...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम निपानिया स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की निपानिया शाखा में रिश्वतखोरी का गंभीर मामला सामने आया है। एक...