5 जवान शहीद: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में बड़ा हादसा… खाई में गिरा सेना का वाहन… पांच जवान शहीद, कई लापता

डेस्क। जम्मू कश्मीर के पुंछ में बड़ा हादसा हो गया है। मंगलवार शाम को सेना का एक वाहन सड़क से फिसलकर खाई में गिर गया। हादसे में पांच सैनिक शहीद हो गये हैं। अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना घरोआ इलाके में उस समय हुई जब सेना का एक वाहन बनोई जिला जा रहा था। सेना के अधिकारियों ने बताया कि बचाव दल ने पांच शव बरामद कर लिए हैं। बता दें सेना का वाहन करीब 300 से 350 फुट गहरी खाई में गिर गया था।

हादसे के वक्त गाड़ी में 18 जवान सवार थे। इनमें से 5 की मौत हो गई। वहीं, 10 घायल हैं। 4 की हालत गंभीर है। 3 लापता जवानों की तलाश जारी है। सभी जवान शाम को लाइन ऑफ कंट्रोल (LOC) की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बलनोई इलाके में घोड़ा पोस्ट के पास ड्राइवर के संतुलन खोने की वजह से वैन खाई में गिर गई। सभी जवान 11 मराठा रेजिमेंट के बताए जा रहे हैं।

इधर, हादसे की सूचना मिलते ही सेना की क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। घायल जवानों को आसपास के अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...