गुरुनानक स्कूल में मनाया गया “वीर बाल दिवस”… 10वें सिख गुरु गोविंद सिंह के चार साहिबजादों की शहादत को किया गया सलाम

भिलाई। 26 दिसंबर 2024, गुरुवार को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया गया। यह दिन सिख धर्म के 10वें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह के चार पुत्रों, साहिबजादों – बाबा अजित सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की शहादत को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 दिसंबर 2022 को इस दिन को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। तब से यह दिन हर साल वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

इस अवसर पर गुरुनानक सीनियर इंग्लिश हाई सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर 6, भिलाई में कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्कूल के प्रबंधन और छात्रों के साथ मिलकर वीर बाल दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में वीर बाल दिवस अभियान के जिला संयोजक गुरुनाम सिंह ने साहिबजादों की शहादत की कहानी सुनाई।

इस मौके पर भाजपा युवा प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर, प्रदेश कार्य समिति के सदस्य कंवरपाल सिंह, तेजसपाल प्रदेश कार्यकारिणी, जिला महामंत्री राम उपकार तिवारी, ट्रक यूनियन और सिख यूथ सेवा समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू, कोषाध्यक्ष मलकीत सिंह, स्कूल चेयरमैन मनजीत सिंह और लखबीर सिंह ने भी उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...

डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के नाम पर होगा अहिवारा का...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दुर्ग जिले के भिलाई-3 स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अहिवारा के दिवंगत विधायक...

भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, फैक्ट्री जलकर...

भिलाई नगर। भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र में नंदनी रोड स्थित एसएस हॉस्पिटल के पीछे एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप...

CG में भीषण हादसा: बाइक और ट्रक की टक्कर...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। गीदम से बीजापुर जाने वाले नेशनल हाईवे-63...