छत्तीसगढ़ का नारा अब दिल्ली में भी भाजपा के लिए साबित होगा गेम चेंजर? दिल्ली में BJP का नया नारा- “अब नहीं सहेंगे, बदल के रहेंगे”, दुर्ग के आशुतोष दुबे ने लिखा था “अऊ नई साहिबो, बदल के रहिबो” का नारा

दुर्ग, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने नया नारा पेश किया है “अब नहीं सहेंगे, बदल के रहेंगे।” यह नारा छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में दिए गए बीजेपी के नारे “अऊ नई साहिबो, बदल के रहिबो” से मिलता-जुलता है एक तरीका से ये इसका हिंदी वर्जन है। बीजेपी को उम्मीद है कि यह नारा दिल्ली में भी उसे सफलता दिलाएगा, जैसा कि छत्तीसगढ़ में हुआ था।

यह नारा छत्तीसगढ़ के युवा बीजेपी नेता आशुतोष दुबे द्वारा लिखा गया था। आशुतोष दुबे छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के निवासी हैं और उनका योगदान पार्टी के लिए महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने यह नारा छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में तैयार किया था, जो पार्टी की जीत में अहम भूमिका निभाने वाला साबित हुआ। इस नारे ने छत्तीसगढ़ की जनता को बीजेपी से जोड़ने में मदद की, और पार्टी को सत्ता में वापसी दिलाई।

आशुतोष दुबे न केवल बीजेपी के युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य हैं, बल्कि छत्तीसगढ़ में विधायक दल के सचिव भी हैं। उनका यह नारा पार्टी की रणनीतिक सफलता का प्रतीक बन चुका है। अब बीजेपी इस नारे के साथ दिल्ली में भी बदलाव की उम्मीद कर रही है, और यह नारा दिल्ली की जनता में भी एक नया जोश और बदलाव का संचार करेगा, ऐसा पार्टी का मानना है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

113 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 21 राज्यों...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ की सूरजपुर पुलिस ने देशभर में फैले एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया...

तीन पटवारी निलंबित, शासकीय कार्यों में लापरवाही पर हुई...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के मामलों में प्रशासन ने तीन पटवारियों के खिलाफ...

AI से तस्वीरों में छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार, डीएसपी कल्पना...

बिलासपुर/रायपुर। डिजिटल तकनीक के दौर में अपराधी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भी दुरुपयोग करने लगे हैं। बिलासपुर पुलिस ने एक ऐसे ही मामले...

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...