भिलाई में सुसाइड का मामला: रेलवे ट्रैक पर मिली युवक-युवती की डेड बॉडी… ट्रेन के सामने कूदकर दोनों ने दे दी जान… जांच में जुटी पुलिस

भिलाई: भिलाई के सुपेला थाना इलाके में युवक और युवती की लाश मिली है. पुलिस के मुताबिक दोनों के शव रेलवे ट्रैक से बरामद हुए हैं. शुरुआती जांच में पुलिस ने आत्महत्या किए जाने की बात कही है. पुलिस का कहना है कि दोनों के शव सुपेला अंडरब्रिज के पास डाउन लाइन पर मिले हैं. बरामद शवों की हालत काफी खराब है. मृतक युवक-युवती के शवों की पहचान कर ली है. दोनों भिलाई के ही रहने वाले हैं.

मिली जानकारी मुताबिक मृतक युवती भिलाई के चरोदा की रहने वाली है जबकी युवक भिलाई अस्पताल के पास का रहने वाला है. दोनों ने खुदकुशी क्यों की इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है. युवती प्राइवेट जॉब करती थी और लड़का शेयर मार्केट का काम करता था. पुलिस को शक है कि दोनों ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी है. मृतक युवक पहले से शादी शुदा था.

एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया की पुलिस को सूचना मिली थी कि युवक-युवती की लाश रेलवे ट्रैक पर पड़ी है. शवों का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए डेड बॉडी को भिजवा दिया गया है. लोगों का कहना है कि सुसाइड केस है. जांच जारी है.

मृतक शेयर मार्केट का करता था काम: युवक-युवती ने जान क्यों दी इस बात का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है. दोनों पहले से एक दूसरे को जानते थे ये भी जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस युवक-युवती के परिजनों से भी पूछताछ कर रही है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कम टैक्स के चक्कर में न भरें गलत ITR:...

भिलाई। आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करते समय केवल टैक्स कम करने पर ध्यान देना भविष्य में भारी पड़ सकता है। अधूरी जानकारी और गलत...

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: अग्निवीरों को छत्तीसगढ़ पुलिस,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार (22 जुलाई 2026) को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के...

Durg News : पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर...

दुर्ग। पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर ट्रांसपोर्ट का काम दिलाने का झांसा देकर करीब 17.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा...