24 घंटे में 3 बड़े विमान हादसे: कहीं फ्लाइट की हुई इमरजेंसी लैंडिंग तो कहीं रनवे पर विमान फिसलने से 179 की मौत

24 घंटे में 3 बड़े विमान हादसे

डेस्क। दक्षिण कोरिया के मुआन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार (29 दिसंबर 2024) को बड़ा विमान हादसा हुआ, जिसमें 179 लोगों की मौत हो गई. बचाव कर्मी दो लोगों को हादसे वाली जगह से जिंदा निकाला. दुनिया में पिछले 24 घंटों के दौरान प्लेन से जुड़ी तीन घटनाएं सामने आई है, जिसमें फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी.

दक्षिण कोरिया प्लेन हादसा

योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, यह हादसा सुबह 9:07 बजे हुई जब जेजू एयर का विमान लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसल गया और मुआन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक बाड़ की दीवार से टकरा गया. बैंकॉक से लौट रहे इस विमान में चालक दल के छह सदस्यों सहित कुल 181 लोग सवार थे. इस विमान में दो यात्री थाईलैंड के तो बाकी दक्षिण कोरिया के थे. अधिकारियों का संदेह है कि लैंडिंग गियर में खराबी शायद एक पक्षी के टकराने की वजह से हुई है, जो दुर्घटना का कारण बन सकती है. इसे लेकर दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ने उच्च अधिकारियों की इमरजेंसी बैठक भी बुलाई थी.

कनाडा में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

इससे पहले शनिवार देर रात को हैलिफैक्स एयरपोर्ट पर एयर कनाडा के एक विमान को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी. PAL एयरलाइंस की फ्लाइट AC2259 शनिवार रात क्रैश होने से बाल-बाल बची. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लाइट में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. एक विमान में आई तकनीबी खराबी विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद फ्लाइट में आग लग गई. लैंडिग में थोड़ी सी भी देरी किसी बड़े हादसे की वजह बन सकती थी.

नॉर्वे में रनवे पर फिसला विमान

नॉर्वे के ओस्लो टॉर्प सैंडफियोर्ड एयरपोर्ट पर शनिवार देर रात को केएलएम रॉयल डच एयरलाइंस (KLM Royal Dutch Airlines) का विमान इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान फिसल गया. ओस्लो एयरपोर्ट से एम्स्टर्डम की ओर जा रहा बोइंग 737-800 विमान के हाइड्रोजन सिस्टम में खराबी आ गई थी. इसके बाद विमान को ओस्लो से 110 किमी दक्षिण सैंडफियोर्ड एयरपोर्ट पर उतारने का फैसला किया गया. सुरक्षित लैंडिंग के बावजूद विमान रनवे से फिसल गया और पास के घास वाले क्षेत्र में जाकर रुका. इस विमान में कुल 182 लोग सवार थे.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...