छत्तीसगढ़ : 11 वीं की छात्रा ने जीभ काटकर भोलेनाथ को किया अर्पित, पत्र में लिखा हैरान करने वाली बात…

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिसे से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां 11वीं की छात्रा ने जीभ काटकर भगवान भोलेनाथ को अर्पित कर दी. जीभ काटने के बाद छात्रा ने मंदिर में खुद को बंद कर लिया है और साधना में लीन हो गई है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. पूरा मामला फ़ोगरम चौकी क्षेत्र के देवरघटा गांव का है.

छात्रा ने एक पत्र लिखा है, जिसमें उसने कहा है कि वह दो दिन बाद खुद बाहर आ जाएगी. साथ ही उसने किसी को भी मंदिर में शोर गुल ओर अंदर नहीं आने की चेतावनी दी है. उसने लिखा है कि अगर कोई अंदर आया तो खुद को मार डालेगी. परिजनों और गांववालों ने घटना के बाद मंदिर को घेर लिया है और किसी भी अधिकारी को अंदर जाने की अनुमति नहीं दे रहे हैं.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...