रायपुर में खाद्य विभाग का छापा, नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री सील, 2500 किलो डुप्लीकेट पनीर जब्त

रायपुर. पनीर खाने वाले सावधान हो जाइए. खाद्य विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली पनीर बनाने की फैक्ट्री को सील किया है. इस फैक्ट्री से 2500 किलोग्राम डुप्लीकेट पनीर जब्त किया गया है. पनीर में हानिकारक रसायन समेत कई चीजों की मिलावट मिली है, जो सेहत के लिए नुकसानदायक है.

चंदन कुमार नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बताया कि खाद्य एवं औषधि प्रशासन कार्यालय को सूचना मिली थी कि बीरगांव के काशी एग्रो फूड्स में बिना दूध के कैमिकल एवं अन्य रसायन डालकर नकली पनीर बनाकर पैक किया जा रहा. इस पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की उड़नदस्ता टीम ने काशी एग्रो फूड्स में छापामार कार्रवाई करते हुए पनीर में मिलावट मिलने पर फैक्ट्री को सील किया.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...