नए साल पर हुड़दंगियों की खैर नहीं : भिलाई में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, रात 8 से 1 बजे तक चलेगा चेकिंग अभियान, नशे में वाहन चलाने पर जब्त होगी गाड़ी

भिलाई। साल 2024 आज हम सबसे विदा हो जाएगा। लोग 2024 की विदाई और नए साल के स्वागत की तैयारी कर चुके हैं. इस दौरान शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस ने अभियान शुरू कर दिया है। मंगलवार को हुड़दंग करने वालों को पकड़ने के लिए देर रात एक बजे चेकिंग चलेगी।जिला पुलिस ने भी दुर्ग-भिलाई में 18 स्थानों पर चैकिंग पाइंट तैयार किए हैं, जहां संबंधित थानों का फोर्स रात 8 से एक बजे तक चैकिंग करेगा।

ट्रैफिक पुलिस ने दो दिनों में कुल 190 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की है। साथ ही 6 लोग शराब पीकर वाहन चलाते पकड़े गए। एएसपी ट्रैफिक ऋचा मिश्रा ने बताया कि डीएसपी सदानंद विद्याराज के नेतृत्व में टीम गठित कर जिलेभर को चार अलग-अलग जोन क्षेत्र में बांटा गया है.

यातायात पुलिसकर्मी नव वर्ष पर शांति बनाए रखने के लिए चेकिंग पाइंट पर मौजूद रहेंगे। इसके अलावा पेट्रोलिंग कर वाहनों की जांच करेंगे। चेकिंग के दौरान कोई वाहन चालक शराब के नशे में, दो पहिया वाहन में तीन सवारी, बिना नंबर प्लेट, मोडिफाई सायलेंसर एवं हुडदंग करते वाहन चलाते पकड़े गए तो वाहन जब्त किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...

दिल्ली में गिरी इमारत, दुर्ग के छात्र की मौत,...

दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए भीषण इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी...

​सह-नागरिकताः राष्ट्र निर्माण में भारतीय मुस्लिमों की भूमिका

नई दिल्ली। ​भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है, जहाँ विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से संबंधित लोग रहते हैं।...