रायपुर में बजरंग दल के खंड संयोजक समेत दो युवकों की हत्या, आपसी विवाद में वारदात को दिया अंजाम, 6 गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में डबल मर्डर से हड़कंप मच गया है. घटना डीडी नगर थाना क्षेत्र के चंगोराभांटा इलाके में दो युवकों की पत्थर से हमला कर हत्या की गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है. पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

बताया जा रहा कि आपसी विवाद में कृष्णा यादव और सचिन बडोले की हत्या की गई है. घटना की जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. उनका कहना है कि सचिन बडोले यहां का खंड संयोजक था. जब तक हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता और कड़ी सजा नहीं दी जाती तब तक यहां से नहीं हटेंगे. कड़ी कार्रवाई नहीं होने पर छत्तीसगढ़ में एक बड़ा प्रदर्शन करेंगे.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

माता हासी देवी की 200वीं जयंती : राष्ट्रपति मुर्मु...

रायपुर। पूज्य शदाणी दरबार की 5वीं पीठाधीश माता साहिब हासी देवी की 200वीं जयंती के अवसर पर रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी...

रायपुर में हाई अलर्ट के बीच बड़ी वारदात :...

रायपुर। राजधानी में हाई अलर्ट के बीच चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। हीरापुर इलाके में बदमाशों ने एक इस्पात फैक्ट्री को...

रायपुर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू : लोकभवन में 200...

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर गुरुवार को रायपुर पहुंचीं। रायपुर एयरपोर्ट पर राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और...

दीपावली से पहले मिठाइयों पर खाद्य विभाग की नजर...

खैरागढ़। दीपावली से पहले बाजार में मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर जांच तेज कर...