दुर्ग डामर प्लांट में मजदूर की मौत: हाइवा ने अपने चपेट में लिया… परिजनों ने किया जमकर हंगामा; मुआवजा मिलने के बाद उठाया शव

दुर्ग। दुर्ग के नंदनी थाना क्षेत्र में स्थित डामर प्लांट में एक हाइवा ने मजदूर को कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान अशोक कोसरे पिता गोकुल कोसरे उम्र 45 वर्ष के रूप में हुई। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने प्लांट एरिया में जमकर हंगामा किया। पुलिस ने डामर प्लांट के मालिक से मुआवजा दिलाया। जिसके बाद शव उठाया गया। मामला नंदिनी थाना क्षेत्र की है।

जिस प्लांट में बानबरथ से डोंगरिया रोड में अग्रवाल डामर प्लांट स्थित है। यहां मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे काम कर रहा मजदूर हाईवा की चपेट में आ गया। हाईवा उसके ऊपर से गुजर गई। जिससे उसकी जान चली गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि, हाईवा में डामर लोड हो रहा था। इसी दौरान उसने जैसे ही उसे बैक किया। बाएं तरफ डामर समेटने में लगा मजदूर अशोक कोसरे उसकी चपेट में आ गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मजदूर के परिजन पहुंच गए। नंदिनी पुलिस ने पहुंचकर शव को उठाने की कोशिश की तो परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया।

इसके बाद प्लांट के मालिक ने लोगों को समझाया कि ये महज एक हादसा है। प्लांट संचालक ने तत्काल अपने पास से 60 हजार रुपए मुआवजे के रूप में परिजनों को दिया। बाकी मुआवजा बाद में देने का आश्वासन अधिकारियों ने दिया। इसके बाद परिजन शांत हुए और शव को दोपहर 2 बजे घटना स्थल से उठाया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, युवती की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिरहसौद थाना क्षेत्र में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सेडीखेड़ी इलाके में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर...

बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बाल श्रम के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार देर शाम...

नौकरी लगाने के नाम पर 30 लाख की ठगी,...

कोंडागांव/फरसगांव। पुलिस विभाग में बस्तर फाइटर और जिला बल में आरक्षक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये...

1.21 करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल...

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत कोड़ातराई में पीएम...