दुर्ग: छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ गीतकार गिरवर दास मानिकपुरी का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार… “लैला टिपटॉप”, “छैला अंगूठा छाप” जैसी हिट फिल्मों के लिए लिख चुके है संवाद

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध गीतकार गिरवर दास मानिकपुरी का निधन आज हो गया। उनका अंतिम संस्कार कल, 1 जनवरी को बुधवार सुबह 11 बजे, दुर्ग के उरला मुक्ति धाम में किया जाएगा। उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान रामनगर से उरला मुक्ति धाम के लिए निकलेगी। गिरवर दास मानिकपुरी रेखा मानिकपुरी के पति और मोहित दास, लोकेश दास, तथा चंद्रप्रभा मानिकपुरी के पिता थे। उनके निधन पर फिल्म जगत में शोक की लहर है। गिरवर दास मानिकपुरी ने कई फिल्मों के संवाद लिखे, जिनमें “लैला टिपटॉप”, “छैला अंगूठा छाप” जैसी हिट फिल्मों के संवाद शामिल हैं। इसके अलावा, उन्होंने कई फिल्मों के लिए गीत भी लिखे थे। गिरवर दास मानिकपुरी की कला और योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Cabinet Meeting: विष्णुदेव साय कैबिनेट के 3 बड़े...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक समाप्त हो गई है। बैठक में...

आलेख : आदिवासी और हिंदू एक ही हैं

नई दिल्ली। कुछ विदेशी वित्त पोषित व्यक्तियों और समूहों द्वारा आदिवासी क्षेत्रों में आदिवासियों के लिए एक अलग धर्म कोड की मांग करने के...

ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते नागरिक आपूर्ति अधिकारी...

बलरामपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी विद्यासागर गोपाल को 22 हजार रुपये...

25 करोड़ की रंगदारी मामले में शोएब ढेबर की...

रायपुर। कांग्रेस नेता आनंदमल कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देकर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी...