CG में मुंबई की युवती की मौत: दोस्तों के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करने जा रही थी इंजीनियरिंग की छात्रा… तेज रफ्तार हाइवा ने कुचला… मौके पर ही चले गई जान

CG

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी यानी बिलासपुर में एक सड़क हादसे में युवती की मौत हो गयी है। नेशनल हाईवे के सेंदरी सकरी बायपास ओवरब्रिज के पास न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए जा रही इंजीनियरिंग की छात्रा को हाईवा ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने हाईवा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है। छात्रा मुंबई की रहने वाली थी। गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में बी-टेक कर रही थी।

आपको बता दे की, सिविल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में निधि यादव (22) बी-टेक थर्ड ईयर की छात्रा थी। यहां गर्ल्स हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। बुधवार को नए साल के पहले दिन निधि और बिहार के भिमचक में रहने वाले गुडेश कुमार, समीर कुमार, राहुल कुमार, महिकांत, रजनीश सहित अन्य के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करने कोटा क्षेत्र के बेलगहना स्थित औंरापानी पिकनिक स्पॉट जाने के लिए निकले थे।

निधि और समीर एक एक्टिवा पर थे। समीर एक्टिवा चला रहा था। उनके आगे रजनीश और राहुल दूसरी बाइक पर थे। कोनी इलाके में रहने वाले सभी स्टूडेंट्स अलग-अलग बाइक और स्कूटी पर सवार होकर निकले थे। अभी वो तुर्काडीह पुल पर नेशनल हाईवे से होकर सकरी क्षेत्र के दलदलिहापारा में ओवरब्रिज के पास पहुंचे थे।

यहां से एक्टिवा को अंडरब्रिज पर नीचे उतारते समय पीछे से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा ने दूसरे वाहन को ओवरटेक करते हुए एक्टिवा को टक्कर मार दी। जिससे समीर दूर जाकर गिर गया। वहीं, निधि हाईवा के के पहिए के नीचे आ गई। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, एक्टिवा सवार समीर दूर गिरा। लेकिन उसे ज्यादा चोटें नहीं आई। जिसके बाद वहां छात्रों की भीड़ जुट गई। उन्होंने तत्काल इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस पर कोनी और सकरी पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। वहीं, हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर हाईवा लेकर रायपुर की ओर भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पुलिस ने शव का पंचनामा के बाद उसके दोस्तों की रिपोर्ट पर हाईवा ड्राइवर के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। वहीं शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिम्स भेजा गया है। कॉलेज से उसके परिजनों का मोबाइल नंबर लेकर इस घटना की जानकारी दी गई है। खबर मिलते ही परिजन मुंबई से बिलासपुर के लिए रवाना हो गए हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...