CG – Instagram पर LIVE आकर युवती ने किया सुसाइड: लव अफेयर में जान देने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

CG

जांजगीर चाम्पा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले की एक युवती ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर सुसाइड किया। जब युवती फांसी के फंदे पर झूली तब उस वक्त घर पर कोई नहीं था। वहीं इंस्टाग्राम पर लाइव आकर आत्महत्या करने का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है की युवती ने लव अफेयर में जान दी है। पूरा मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र के मिसदा का है। वहीं नवागढ़ पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जिस वक्त युवती फांसी लगा रही थी, उसे 21 लोगों ने लाइव देखा है। इंस्टा पर फ्रेंड्स उसे सुसाइड करने से रोकने के लिए कमेंट्स भी कर रहे थे।

लाइव वीडियो को देखकर आसपास के रिश्तेदार और गांव के कुछ लोग फौरन युवती के घर पहुंचे, लेकिन तब तक युवती फंदे से झूल चुकी थी। ग्रामीणों को लगा कि युवती बेहोश है। उसे तत्काल नवागढ़ सीएचसी अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।

स्थानीय और परिचितों से पूछताछ में पता चला है कि युवती अक्सर मोबाइल में बिजी रहती थी। रील्स बनाया करती थी, ऐसे में आशंका है कि प्रेम-प्रसंग में जान दी होगी।

स्थानीय लोगों के मुताबिक युवती के माता-पिता हैदराबाद में रोजी मजदूरी करते हैं। युवती अपनी एक बहन के साथ यहां रहती थी। घटना की सूचना मिलते ही उसके माता-पिता हैदराबाद से लौट आए हैं। सुसाइड का लाइव वीडियो देखने वालों ने ही माता-पिता को कॉल कर सूचना दी थी।

नवागढ़ थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया कि युवती ने फांसी लगाई है। लड़की के मोबाइल को जब्त किया गया है। फोन में सुसाइड को लेकर कुछ सुराग मिलने की उम्मीद है। साइबर टीम मोबाइल की जांच कर रही है।

थाना प्रभारी ने बताया कि परिवार के सदस्यों का बयान लिया गया, जिसमें प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। युवती के शव को अस्पताल से मर्चुरी भेजा गया। पोस्टमॉर्टम के बाद लाश परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...

बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मछली पकड़ने...

सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बांध में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों...

CG News : शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, DEO...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा...