आरक्षक भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी : अनुचित तरीके से नंबर बढ़ाने वाले तीन कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार, अब तक 14 लोगों की हो चुकी गिरफ्तारी

राजनांदगांव. आरक्षक भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है. इस भर्ती में अनुचित तरीके से इवेंट में नंबर बढ़ाने के लिए 03 कंप्यूटर ऑपरेटर को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. बता दें कि आरक्षक भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी मामले में पहले ही 07 पुलिस कर्मी, 02 टेकनीशियन टीम, 02 महिला अभ्यर्थी सहित अब तक कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

प्रार्थी के लिखित आवेदन पर थाना लालबाग में आरक्षक भर्ती संवर्ग में अभ्यार्थीयों को मशीन में छेड़खानी कर अंक में लाभ दिलाने की बात पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर विवेचना में लिया था. पुलिस ने विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल चैटिंग मेसेज एवं गवाहों के बयान एवं अन्य साक्ष्य सबूत इकट्ठा किया. डिजीटल साक्ष्य और संदेहियों से पूछताछ के आधार पर आरोपियो के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाए जाने पर तीन कंप्यूटर ऑपरेटरों को गिरफ्तार किया गया.

आरोपी फ़वेंद्र चनाप पिता बुधराम उम्र 23 वर्ष ग्राम कुआंगांव थाना देवरी जिला बालोद, विशाल यादव पिता मनोज उम्र 23 वर्ष निवासी मोतीपुर वार्ड नंबर 03 चौकी चिखली थाना कोतवाली, यशवंत उइके पिता रामलाल उम्र 25 वर्ष निवासी तुलसीपुर वार्ड नंबर 17 साधू चाल थाना कोतवाली दोनों निवासी जिला राजनांदगांव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पंडरिया विधानसभा को ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास...

पंडरिया: पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास और जनसुविधाओं के विस्तार को गति देने के लिए विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹10 करोड़ 25...

दुर्ग में लिफ्ट मांगकर लूट करने वाला शातिर आरोपी...

दुर्ग: जिला दुर्ग की पुलगांव पुलिस और अंजोरा चौकी टीम ने लिफ्ट देने वाले व्यक्ति के साथ मारपीट कर गाड़ी, मोबाइल और नगदी लूटने...

छत्तीसगढ़ में अब इस दिन रहेगा सरकारी अवकाश, CM...

CG 19 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में अग्रवाल समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ी घोषणा की है।...

साइबर ठगी से बचाव के लिए दुर्ग पुलिस का...

दुर्ग। साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों के बीच दुर्ग पुलिस ने साइबर जागृति अभियान के तहत STF के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए साइबर सुरक्षा एवं...