CG – नए साल में ACB की बड़ी कार्रवाई: वरिष्ठ निरीक्षक को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, इस मामले में रिश्वतखोर अधिकारी ने मांगे थे पैसे

डेस्क। छत्तीसगढ़ में एसीबी ने बड़ी कार्रवाई की है। 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए हथकरघा विभाग के वरीष्ठ निरीक्षण को एसीबी ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक मामला जांजगीर चांपा का है।

मिली जानकारी के मुताबिक महेन्द्र देवांगन, ग्राम केरा, जिला-जांजगीर चांपा द्वारा एन्टी करप्शन ब्यूरो, बिलासपुर में शिकायत की गई थी कि हथकरघा बुनकर सहकारी समितियां-महामाया समिति मिस्दा, लक्ष्मी कोसा समिति खोखरा एवं बजरंग बुनकर समिति खोखरा का कार्य निष्पादन बंद होने के कारण उनके द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य हथकरघा विपणन एवं सहकारी संघ रायपुर को आवेदन दिया गया था।

सहायक संचालक हथकरघा जांजगीर चांपा को जांच हेतु निर्देश प्राप्त हुआ। सहकारी समितियों द्वारा प्रार्थी को अधिकृत करने पर जांच पश्चात् रिपोर्ट रायपुर भेजने हेतु वरिष्ठ निरीक्षक हरेकृष्ण चौहान से मिलने पर उनके द्वारा 1,75,000 रूपये रिश्वत की मांग की गई। प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था।

पीड़ित द्वारा 50,000 रू. की व्यवस्था करने पश्चात् आज 3 जनवरी 2025 को ट्रेप आयोजित कर प्रार्थी से आरोपी हरेकृष्ण चौहान वरिष्ठ निरीक्षक, हथकरघा विभाग, जिला-जांजगीर चांपा को पहली किश्त 50,000 रू. रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत् अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजनांदगांव की महक का भारतीय U-19 महिला टीम में...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की बेटी क्रिकेटर महक नरवासे का चयन भारतीय U-19 महिला टीम में हुआ है. इतना ही नहीं, उन्हें टीम का...

CG News: नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का आरोप, रायपुर...

सूरजपुर | जिले में पदस्थ एक नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार, लटोरी क्षेत्र में पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेंद्र दिवाकर के...

Durg News : खदान में डूबने से मासूम बच्चे...

दुर्ग। जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र के पथरिया खदान में 13 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने जब...

भाजपा को बड़ा झटका, दंतेवाड़ा में 450 से ज्यादा...

दंतेवाड़ा। बस्तर में भाजपा को बड़ा झटका लगा है. दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा विकासखंड के फूलपाड़ में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाजपा...