पत्रकार मुकेश चंद्राकर मर्डर अपडेट: आरोपी के अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर… 5 एकड़ जमीन पर कर रखा था कब्जा… बैंक खाते भी सीज

बीजापुर। पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या मामले में बड़ा अपडेट आया है। इस मामले में पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी के ठिकानों पर बुलडोजर चला है। मौके पर वन विभाग के अफसर समेत SDM और राजस्व अमला मौजूद हैं। हत्यारों की गिरफ्तारी के बाद अब आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्रकार के अवैध कब्जे पर बुल्डोजर चलाया गया है। आरोपी ठेकेदार का गंगालूर सड़क पर पांच एकड़ वन भूमि पर अवैध कब्जा है। आपको बता दें कि पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या का मुख्य आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर है। वहीं अब इस मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के अवैध कब्जे पर बुल्डोजर चलाया है।

बताया जा रहा है कि ठेकेदार सुरेश चंद्राकर काफी पैसे वाला है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ने एक दूसरे पर इस मामले में निशाना साधा है। पत्रकार की हत्या के मामले में जिला प्रशासन और वन विभाग में भी कार्यवाही की है। मिली जानकारी के अनुसार अपनी रसूख के चलते ठेकेदार ने कई अवैध कर रखे हैं। गंगालूर सड़क पर 5 एकड़ शासकीय और वन भूमि पर अवैध कब्जे पर जिला प्रशासन ने बुलडोजर चला निर्माण को धाराशाई किया है। इसके अलावा आरोपी सुरेश चंद्राकर के सभी बैंक खातों को पुलिस ने सीज कर दिया है ताकि वह कहीं से भी डिजिटल ट्रांजैक्शन ना कर पाए। इस मामले में पुलिस भी आज खुलासा करने वाली है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला नया कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रमेश सिन्हा के 4 सितंबर 2026 को सेवानिवृत्त होने के बाद अब हाई कोर्ट को नया...