भिलाई में 55 लाख की ठगी: ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर बेटी ने अपने ही मां-बाप को लगा दिया 55 लाख का चूना… दस्तावेज लेकर ले लिया लोन… जब अकाउंट से कटे पैसे तो खुला राज, पिता ने बेटी और प्रेमी के खिलाफ कराया FIR

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक ठगी का मामला सामने आया है। यहां एक रेलवे कर्मी ने अपनी बेटी और उसके ब्वॉयफ्रेंड के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करायी है। पीड़ित पिता ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पहले तो माता-पिता और मामा के कुछ दस्तावेज लिये। फिर उन्ही दस्तावेजों के आधार पर उन्होने बैंक से करीब 55 लाख रूपये का लोन ले लिया। बैंक से लोन की किस्त कटने का मैसेज आने के बाद उन्हे इस धोखाधड़ी की जानकारी हुई, जिसके बाद उन्होने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी है। घटना नेवई थाना क्षेत्र की है।

रिसाली निवासी रेलवे कर्मी ने बताया कि, बेटी अप्रैल 2022 में पुणे में पढ़ाई करने गई थी। उसके साथ मोहल्ले का ही रहने वाला शौर्यजीत साहू भी पुणे पढ़ाई करने गया था। इस बीच खुशबू अपने घरवालों से रोजाना बात करती। बीच-बीच में घर भी छुट्टियों पर आती थी। जुलाई 2023 में खुशबू ने अपनी मां को एक दिन फोन किया। उसने बताया कि, उसने पुणे की पढ़ाई छोड़कर इंदौर से रिनाईनंस कॉलेज से बीकॉम ऑनर्स में एडमिशन ले लिया है।

उसने कहा कि, एडमिशन में प्रोसेस के लिए उसे मां की तीन महीने की सैलरी स्लिप, आधार कार्ड, पैन कार्ड, पापा के रेलवे का आईडी कार्ड चाहिए। इस बीच शौर्य और खुशबू साथ में भिलाई आते जाते रहे। दोनों में अच्छी दोस्ती होने से माता-पिता ने भी खास ध्यान नहीं दिया।

घर आने के दौरान शौर्यजीत ने खुशबू की मां के मोबाइल का पूरा डेटा अपने मोबाइल में ट्रांसफर कर लिया। साथ ही जो ओटीपी आया वो भी फाइनेंस कंपनी को बता दिया। मां ने उससे पूछा तो उसने कहा कि कॉलेज के काम से उसने उनका मोबाइल यूज किया है।

कुछ महीने तक परिवार को लोन की जानकारी नहीं हुई। जब ईएमआई नहीं जमा हुआ, तो बैंक और फाइनेंस कंपनियों से उनके पास मैसेज और फोन करना शुरू कर दिया। मां ने देखा की उनकी सैलरी अकाउंट से लोन की किस्त कट रही है। जब मां ने बेटी से पूछा तो उसने गुमराह करने के लिए कहा कि, यह ट्रेडिंग कंपनी का मैसेज है।

पत्नी की सैलरी अकाउंट से पैसा कटने के बाद पिता को संदेह हुआ। इस पर नरेंद्र ने अपने छोटे भाई चंद्रप्रकाश ध्रुव को मैसेज दिया और जानकारी मांगी। इसके बाद भाई ने बताया कि, उनके नाम पर लोन लिया गया है। उसी की किस्त कट रही है। तब उन्हें पता चला कि बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उनके साथ धोखाधड़ी की है।

नेवई पुलिस ने जब मामले की जांच की, तो पता चला कि शौर्यजीत साहू ने पहले तो युवती के अपने साथ मिलाकर उसके माता-पिता के नाम पर लोन लिया। उसने लोन के पैसों को अपने पिता योगेश साहू के खाते में ट्रांसफर कर लिया। उसने पिता के अकाउंट में कुल 41 लाख 98 हजार 827 रुपए ट्रांसफर किया। फिर उस पैसों को निकाल लिया।

युवती की मां शासकीय स्कूल में लेक्चरर हैं और पिता रेलवे में कर्मचारी हैं। मामा का खुद का बिजनेस है। पिता ने बताया कि, 6 महीने पहले तक वो हमेशा अपने माता-पिता और मामा से बात करती थी। भिलाई अपने घर आती थी। जब से उसने 55 लाख की ठगी की उसके बाद से 6 महीने बीत गए, वो ना तो बात की और ना ही घर आई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में लव ट्रायंगल के चलते 16 वर्षीय किशोर...

CG रायगढ़: रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते...

छत्तीसगढ़ GST भर्ती घोटाला: 42 निरीक्षकों की नियुक्ति रद्द,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी (वाणिज्यिक कर) विभाग में वर्ष 2021 और 2022 की सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के जरिए हुआ बड़ा पदोन्नति घोटाला बेनकाब...

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...