बालोद के पत्रकारों ने दी पत्रकार मुकेश चंद्राकर को श्रद्धांजलि, साथ ही आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की

बालोद। बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के बाद पत्रकारों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। शनिवार को बालोद जिला मुख्यालय के पत्रकारों ने कैडल मार्च निकाल कर मुकेश चंद्राकर को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद शहर के जय स्तंभ चौक में मोमबत्ती जला कर श्रधांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पत्रकार मोहन दास मानिकपुरी ने मृतक पत्रकार के परिवार को 1 करोड़ की आर्थिक सहायता एवं परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। वहीं जिला प्रेस क्लब के महासचिव राहुल भूतड़ा ने आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की।

सिटी प्रेस क्लब अध्यक्ष टीकम पिपरिया ने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए सरकार को संज्ञान लेना चाहिए। छत्तीसगढ़िया पत्रकार महासंघ के अध्यक्ष संजय सोनी ने मृतक पत्रकार के परिवार को न्याय नहीं मिलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान राज्यपाल और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। कार्यक्रम में पत्रकार नरेश श्रीवास्तव, किशोर साहू, दीपक साहू, परस साहू, विकास साहू, जगनाथ साहू, जागेश्वर सिन्हा सतीश रजक, अनीश राजपूत, चन्द्रभान साहू, जितेंद्र कुमार साहू, फुरकान खान, देवेंद्र साहू, हरिवंश देशमुख, करण सोनी, राजेश चोपड़ा, हेमशंकर सोनवानी, राजेश साहू, लक्ष्मण देवांगन, शिव जयसवाल, दीपक देवदास, सोनू देवदास, मधु सागर, सन्दीप साहू, देवधर साहू, यूमल विश्वकर्मा, लोकेश साहू, संजय रामटेके, रज्जाक खान, मोती ठाकुर, ऋषभ सिन्हा, मीनू साहू, हेमेंद्र सोनवानी, शंकर साहू सहित बालोद जिले के समस्त पत्रकार शामिल रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कोंडागांव: नायब तहसीलदार निधि एस. नेताम का रायपुर में...

कोंडागांव। धनोरा तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार सुश्री निधि एस. नेताम का सोमवार देर रात रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान...

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, केंद्र सरकार...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों की कमी को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...