चलो हाथ बढ़ाओ साथी रे… सुकून एक जरिया ने सूर्या नगर आग पीड़ितों को पहुंचाई मदद, रोज मुहैया करा रहे नाश्ता…

भिलाई। बीते दस अप्रैल को केम्प दो फल मंडी के समीप सूर्या नगर बस्ती जलकर स्वाहा हो गई। इस आगजनी की घटना में 135 परिवारों की झोपड़ी भीषण आग की चपेट में आने से मात्र कुछ ही पलों में देखते-ही-देखते राख में तब्दील हो गई।

इससे प्रभावित परिवार बेघर हो गए। उनके राशन, कपड़े व अन्य जरूरी सामान जल गए। इन पीड़ित परिवार का दुःख देखा नहीं गया। इनकी मदद के लिए सुकून एक जरिया सामाजिक संगठन भी आया।

शहर के समाजसेवी संगठन, भिलाई निगम प्रशासन और जिला प्रशासन की पहल से उनके उजड़े आशियाने फिर उनके टूटे मनोबल और ताकत को बढ़ाने एक जज्बे के साथ आगे आए। सुकून एक जरिया ने भी तय किया कि उनकी मदद की जाए। सुकून भी प्रभावित परिवार को रोज सुबह नाश्ता उपलब्ध करा रहा है, ताकि अपने दिन की शुरूआत वे पूरी फूर्ति के साथ कर सके और उनके कमजोर विश्वास को बढ़ा सके।

रोज वहां जाकर 350 से 400 लोगाें तक नाश्ता का वितरण आसन नहीं था, पर उनके जज्बे ने सुकून एक जारिया का भी मनोबल बढ़ाया और उनकी टीम सुकून ने हर दिन उन लोगों तक नाश्ता देने के अपने इरादे और वादे को पूरी ईमानदारी से निभाया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...