माता राजिम जी की जयंती पर छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ, युवा प्रकोष्ठ ने निकाली बाइक रैली… तेलघानी नाका चौक से हुई शुरुआत, राजिम तक गई भव्य बाईक रैली… कल विशाल सभा का होगा आयोजन

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ, युवा प्रकोष्ठ द्वारा भक्तिन माता राजिम जी की जयंती के अवसर पर जयंती की पूर्व संध्या पर 6 जनवरी को राजधानी रायपुर से राजिम तक भव्य बाईक रैली निकाली गयी। इस बाईक रैली में युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू के नेतृत्व में प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से पदाधिकारी शामिल हुए। तेलघानी नाका चौक में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू,अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष एवं कसडोल विधायक संदीप साहू तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष टहल सिंग साहू के आतिथ्य में यह बाईक रैली सम्पन्न हुई। जिसमें अतिथियों द्वारा बाइक रैली को हरा झंडा दिखाकर रवाना किया गया।

बाईक रैली के राजिम पंहुचने के बाद माता की आरती कर कार्यक्रम का समापन किया गया। 7 जनवरी को राजिम में छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के नेतृत्व में विशाल सभा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रदेश भर से स्वजातीय जन शामिल होंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...