पत्रकार मुकेश चन्द्राकर की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार… हैदराबाद से सुरेश चंद्राकर पकड़ाया; पूछताछ जारी

हैदराबाद, रायपुर। छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में छत्तीसगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम (SIT) ने फरार मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर को देर रात हैदराबाद से हिरासत में लिया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ की कार्यवाही जारी है। सुरेश चंद्राकार ही वो ठेकेदार है, जिसकी प्रोपर्टी के सेप्टिक टैंक से पत्रकार मुकेश चंद्राकर का शव मिला था। आरोपी सुरेश चंद्राकर को देर रात हिरासत में लिया गया। SIT प्रमुख IPS मयंक गुर्जर ने इसकी पुष्टि की है।

क्या है पूरा मामला?

  • – छत्तीसगढ़ के बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या कर दी गई है
  • – उनकी लाश सेप्टिक टैंक में छिपाई गई थी
  • – मुकेश चंद्राकर एक जनवरी की शाम से लापता था
  • – इसकी शिकायत परिजनों ने बीजापुर पुलिस से की थी
  • – इस शिकायत के बाद मुकेश चंद्राकर की लगातार तलाश की जा रही थी
  • – शुक्रवार दोपहर मुकेश की लाश एक ठेकेदार के परिसर में सेप्टिक टैंक के अंदर मिली
  • – लाश काफी फूल चुकी थी, उनके कपड़ों से पहचान की गई
  • – बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार की खबर को लेकर ठेकेदार से उनका विवाद हुआ था
  • – इस मामले में पहले से 3 आरोपी रितेश चंद्राकर, दिनेश चंद्राकर और महेंद्र रामटेके पुलिस के हिरासत में है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भूपेश बघेल पर आपत्तिजनक पोस्ट से सियासी बवाल, कांग्रेस...

भिलाई। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लेकर सोशल मीडिया पर अश्लील और अभद्र टिप्पणी किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा...

पंडरिया विधानसभा को ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास...

पंडरिया: पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास और जनसुविधाओं के विस्तार को गति देने के लिए विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹10 करोड़ 25...

दुर्ग में लिफ्ट मांगकर लूट करने वाला शातिर आरोपी...

दुर्ग: जिला दुर्ग की पुलगांव पुलिस और अंजोरा चौकी टीम ने लिफ्ट देने वाले व्यक्ति के साथ मारपीट कर गाड़ी, मोबाइल और नगदी लूटने...

छत्तीसगढ़ में अब इस दिन रहेगा सरकारी अवकाश, CM...

CG 19 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में अग्रवाल समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ी घोषणा की है।...