एक महीने बाद सुलझी हत्या की गुत्थी : सीरियल किलर ने युवक को उतारा था मौत के घाट, वारदात की वजह जानकर रह जाएंगे हैरान…

रायपुर। राजधानी से लगे अभनपुर इलाके में एक माह पहले एक युवक की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली थी. इस मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस की गहन जांच के बाद पता चला कि तंत्र-मंत्र के नाम पर युवक की हत्या हुई थी. युवक का हत्यारा पहले से ही हत्या के एक केस में आरोपी है.

जानकारी के अनुसार, यह घटना एक महीने पहले अभनपुर थाना क्षेत्र के भरेंगाभाठा मुख्य मार्ग स्थित नर्सरी के पास हुई, जहां 35 वर्षीय नरेंद्र साहू का शव पाया गया था. मृतक ग्राम खोरपा का निवासी था. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था.

क्राइम शो देख की थी हत्या

इस मामले में अभनपुर पुलिस अलग-अलग एंगल से जांच कर रही थी। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि नरेंद्र साहू की हत्या हुई थी, जिसके बाद पुलिस हत्या के आरोपी दुर्ग जिला निवासी खुशवंत तक पहुंची तो पता चला कि आरोपी ने तंत्र मंत्र के चलते हत्याकांड को अंजाम दिया था. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने हत्या की योजना एक क्राइम शो देखकर बनाई थी. इस मामले में आरोपी ने अभनपुर के अलावा धमतरी और राखी थाना क्षेत्र में भी हत्या की वारदातों को अंजाम दिया था.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...

भिलाई इस्पात संयंत्र में दर्दनाक हादसा, ठेका श्रमिक की...

भिलाई नगर। भिलाई इस्पात संयंत्र में हुए एक हादसे में 33 वर्षीय ठेका श्रमिक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा कोक ओवन एवं कोल...