CG – एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत: मां-बेटी की जली हुई लाश मिली घर के अंदर, पति का शव फंदे से लटका मिला

CG

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक ही परिवार के तीन लोगों की लाश मिली है। मां बेटी का शव घर के अंदर जला हुआ मिला। वहीं, महिला के पति की लाश घर के बाहर फांसी के फंदे पर लटकी मिली। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस आशंका जता रही है कि पहले हत्या की गई, फिर आरोपी ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मिली जानकारी के मुताबिक, मरने वालों की पहचान सुरेश कुमार गुप्ता, पत्नी चांदनी गुप्ता और डेढ़ वर्षीय बेटी आकांक्षा गुप्ता के रूप में हुई है। घटना के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। फिलहाल, पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

5,500 शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट, शिक्षा मंत्री...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ राज्य सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाने की...

अवैध प्लाटिंग पर विधायक रिकेश सेन का बड़ा प्रहार...

भिलाई नगर। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन की अवैध प्लाटिंग के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम का बड़ा असर देखने को...

अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत...

धमतरी। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब पीड़ित पक्ष के चम्पा लाल साहू ने जहर सेवन कर लिया।...

पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ेगा जशपुर : सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना को केंद्र सरकार द्वारा विशेष रेल परियोजना के रूप में अधिसूचित किए जाने...