CG -10वीं के छात्र ने किया सुसाइड: बहन को मैगी बनाने बोलकर गया बाथरूम… वहां लगा ली फांसी… टेस्ट में कम नंबर आने से था परेशान

CG

डेस्क। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक दसवीं कक्षा के छात्र ने आत्महत्या कर लिया है। बताया जा रहा है की आदेश्वर स्कूल में दसवीं कक्षा के छात्र प्रियांशु कोर्राम ने बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मूल रूप से गोलावंड का रहने वाला 17 वर्षीय प्रियांशु अपनी बहन के पास कोंडागांव में रहकर पढ़ाई कर रहा था।

स्कूल से लौटने के बाद उसने बहन से मैगी बनाने को कहा और बाथरूम जाने की बात कही। जब वह लंबे समय तक बाहर नहीं आया, तो बहन ने जाकर देखा और उसे फांसी पर लटका पाया।

प्रियांशु के दोस्तों के अनुसार, वह अक्सर कहता था कि 9वीं तक उसके अंक बहुत अच्छे आते थे, लेकिन 10वीं के टेस्ट में नंबर कम आ रहे हैं। इस वजह से वह कुछ समय से गुमसुम और उदास रहने लगा था।

कोंडागांव थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय ने बताया कि छात्र की मृत्यु की जानकारी मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। दोस्तों से पूछताछ में सामने आया कि परीक्षा में कम नंबर आने की चिंता में वह काफी परेशान था। आगे जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सांसद विजय बघेल का स्पष्ट संदेश : किसी भी...

भिलाई। दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) द्वारा छोटे लाइसेंसधारी मकानों को जारी किए गए नोटिस तथा SAIL के श्रमिकों...

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 97 गांवों में...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा...

जमीन हड़पने का बड़ा खेल : जिंदा महिला को...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जमीन हड़पने के लिए सरकारी दस्तावेजों में हेराफेरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक जीवित...

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, 15 अक्टूबर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code-UCC) लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। धर्म आधारित व्यक्तिगत कानूनों...