CG – विधायक की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त: परिवार के साथ जा रहे थे कुंभ स्नान के लिए… MLA की कार ट्रक से भिड़ी… गाड़ी के उड़े परखच्चे

CG

रायपुर। महाकुंभ में शामिल होने प्रयागराज जा रहे भाटापारा के कांग्रेस विधायक इंद्र कुमार साव और उनका परिवार उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में सड़क हादसे का शिकार हो गया। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस विधायक के परिवार की जानकारी ली है। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस विधायक अपने परिवार के साथ कुंभ स्नान के लिए जा रहे थे, तभी उनकी गाड़ी एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में विधायक के हाथ पर चोटें आई है। पत्नी और रिश्तेदार महिला का हाथ फ्रैक्चर हुआ है। जबकि पीएसओ के सिर पर गंभीर चोटें है। जिनका सोनभद्र जिले में इलाज चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक हादसा यूपी के सोनभद्र जिले के बभनी थाना इलाके में हुआ है। रविवार सुबह 8.45 बजे अम्बिकापुर रेणुकूट मुख्य मार्ग पर नधिरा मोड़ के पास उनकी कार सामने से आ रहे कोयला लदी ट्रक से टकरा गई। CM साय ने फोन पर विधायक इंद्र साव से बात कर उनका हालचाल जाना है। सोशल मीडिया प्लेट फॉर्म X पर पोस्ट कर उन्होंने इसकी जानकारी दी है।

बताया जा रहा है कि, कार पर MLA इंद्र साव, उनकी पत्नी, 29 और 27 वर्षीय 2 बेटी, दो महिला रिश्तेदार (30) और (45), PSO टुकेश्वर यादव, ड्राइवर द्वारिका साहू समेत कुल 8 लोग सवार थे। ग्रामीणों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में भर्ती कराया गया। सभी की हालत खतरे से बाहर है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अवैध प्लाटिंग पर विधायक रिकेश सेन का बड़ा प्रहार...

भिलाई नगर। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन की अवैध प्लाटिंग के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम का बड़ा असर देखने को...

अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत...

धमतरी। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब पीड़ित पक्ष के चम्पा लाल साहू ने जहर सेवन कर लिया।...

पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ेगा जशपुर : सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना को केंद्र सरकार द्वारा विशेष रेल परियोजना के रूप में अधिसूचित किए जाने...

सदगुरु कबीर आश्रम में मिली 300 वर्ष पुरानी ज्ञान...

बलौदाबाजार। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के निर्देशन में संचालित ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के तहत विकासखंड सिमगा स्थित कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा के...