शॉर्ट सर्किट से मानसरोवर सापिंग सेंटर में लगी आग… धूं-धूं कर जला सामान… 6 घंटे मशक्कत करने के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू, घटना स्थल पर कलेक्टर-एसपी एवं पूरा प्रशासनिक अमला रहा मौजूद

नारायणपुर। नारायणपुर जिले के कलेक्ट्रेट रोड पर स्थित मानसरोवर बिग बाजार कपड़े की दुकान में शार्ट सर्किट से भीषण आग लग जाने से 4 मंजिला दुकान पूरी तरह से जलकर हुई खाक हो गई। करोड़ों रुपए का माल जलकर खाक हो गया है। मानसरोवर कपड़े के दुकान में आग लगने की सूचना प्राप्त होते ही नगर सेना अग्निशमन दल को तत्काल घटना स्थल के लिए रवाना किया गया तथा लगभग 6 घण्टे की कड़ी मेहनत से जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, जिला आपदा मोचन बल नगर सेना एवं आम जनता के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।

नगर सेना सेनानी ने बताया कि 3 दिवस पूर्व मानसरोवर प्रतिष्ठान का फायर सेफ्टी चेक किया गया था, सम्बंधित प्रतिष्ठान के संचालक को प्रतिष्ठान में फायर सेफ्टी सामग्री लगाने समझाईस भी दी गयी थी।

आज दोपहर करीब 1 बजे प्रतिष्ठान में आग लगी किंतु प्रतिष्ठान में आग बुझाने कोई सामग्री नही थी, जिसके कारण यह आग और ज्यादा फैल गयी। प्रतिष्ठान में कार्यरत कर्मचारियों के बताए अनुसार 1 व्यक्ति के फसने की सूचना दी गयी, पूछने पर कर्मचारियों द्वारा प्रथम तल के बाथरूम में फंसे होने की बात कही। बचाव दल द्वारा तुरन्त पीछे की दीवाल तोड़कर प्रथम तल के बाथरूम की जांच की गई, वहाँ कोई नही मिला।

आग बुझाने तक पूरा प्रशासनिक अमला घटना स्थल पर मौजूद रहा। आग एवं भीड़ को काबू करने कलेक्टर-एसपी घटना स्थल पर 4 घण्टे तक मौजूद थे। आग को जल्दी काबू करने दूसरे जिलों से भी दल बुलाया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

प्रेम प्रकाश पाण्डेय की पहल से भिलाई नगर को...

भिलाई नगर। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र (विधानसभा क्र.-65) में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है।...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

सरगुजा एकलव्य विद्यालय विवाद: छात्राओं के पैदल कलेक्टोरेट निकलने...

रायपुर। सरगुजा जिले के शिवपुर एकलव्य आवासीय विद्यालय की छात्राओं द्वारा मूलभूत समस्याओं को लेकर पैदल कलेक्टोरेट जाने की घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव...