रायपुर में राडा का 8वां ऑटो एक्सपो 15 से : व्हीकल्स और स्पेयर पार्ट्स के लगेंगे 200 स्टॉल, सभी प्रकार के वाहनों पर आजीवन रोड टैक्स पर मिलेगी 50 % की छूट

रायपुर। रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसियेशन (राडा) 15 जनवरी से 15 फरवरी तक सांइस कालेज मैदान रायपुर में ऑटो एक्सपो 2025 का आयोजन करने जा रहा है. राडा का यह 8वां ऑटो एक्सपो है. किसी रीजनल एसोसिएशन की ओर से आयोजित होने वाला यह एक्सपो अब पूरे भारत का सबसे बड़ा ऑटो एक्सपो बन चुका है. बड़ी बात ये है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने एक्सपो अवधि के दौरान सभी प्रकार के वाहनों पर आजीवन रोड टैक्स पर 50 प्रतिशत की छूट पहले से दे रखी है और इस बार भी यह छूट दी गई है.

एक्सपो का उद्घाटन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे. बता दें कि पिछले एक्सपो में 10 हजार व्हीकल्स बिके थे. इस बार 20 हजार व्हीकल्स बिक्री की उम्मीद है. रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसियेशन (राडा) के अध्यक्ष रविन्द्र भसीन, उपाध्यक्ष कैलाश खेमानी, सचिव विवेक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मुकेश सिंघानिया ने पत्रकारवार्ता में कहा कि ऑटो एक्सपो के दौरान पूरे एक माह सभी प्रकार के वाहनों पर आजीवन रोड टैक्स पर 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जा रही है. राडा ने पूरे प्रदेश के आटोमोबाइल्स डीलर को एक्सपो में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है, जिससे इस छूट का लाभ प्रदेशभर के कस्टमर को मिलेगा. 

एक्सपो से डीलर्स व कस्टमर दोनों को लाभ

यदि इस छूट से फायदे की बात करें तो व्हीकल की कीमत पर फोर व्हीलर में लगभग 5 फीसदी, टू व्हीलर में 4 फीसदी और कमर्शियल में 5 फीसदी तक लाभ कस्टमर को मिलता है. जो एक बड़ी बचत होती है. इससे डीलर्स को जहां व्हीकल की अच्छी बिक्री मिल जाती है, सरकार को राजस्व और कस्टमर को बचत. पिछले आटो एक्सपो में 10 हजार व्हीकल्स बिके थे तब सरकार को रोड टैक्स के माध्यम से 300 फीसदी का फायदा हुआ था वहीं जीएसटी में 500 फीसदी का ग्रोथ मिला था. इस साल उम्मीद हैं कि 20 हजार व्हीकल्स की बिक्री होगी तब सरकार को भी अधिक फायदा होगा और जीएसटी भी अधिक मिलेगा.  

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चूहा मार दवा खाने से नवविवाहिता की मौत, मायके...

सरगुजा। मैनपाट थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान वर्षा यादव के...

अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो सगे भाई गिरफ्तार,...

नारायणपुर। जिले के कोहकामेटा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध भरमार बंदूक बनाने...

चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में रायपुर जिले के चंपारण्य में लगभग 73.42 करोड़ रुपये की...

छत्तीसगढ़ की ‘राम-नामी’ फिल्म को राष्ट्रपति के हाथों मिला...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण है। 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में छत्तीसगढ़ के अद्वितीय रामनामी समुदाय की आस्था और परंपरा पर आधारित...