नक्सलियों की कायराना करतूत: बीजापुर में IED ब्लास्ट, CRPF के 2 जवान हुए घायल, इलाज जारी

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक बार फिर नक्सलियों की कायराना करतूत समाने आई है। यहां नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया है। इस घटना में सीआरपीएफ के दो जवान घायल हुए हैं। घटना के बाद तत्काल उन्हें प्राथमिक उपचार कर रायपुर रेफर किया गया है। पूरा मामला बासागुड़ा थाना क्षेत्र के पुतकेल CRPF कैम्प के पास का है।

नक्सल प्रभावित क्षेत्र में जवानों की लगातार कार्रवाई जारी है। आए दिन बस्तर के संभाग के जिलों में मुठभेड़ हो रही है जिसके चलते कई नक्सली मारे गए हैं। ताबड़तोड़ कार्रवाई से नक्सलियों में भारी बौखलाहट देखने को मिल रही है जिसके चलते वो सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

इसी कड़ी में सुरक्षाबलों के जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने यहां आईईडी ब्लास्ट कर दिया है। दरअसल गुरुवार की सुबह बासागुड़ा के पुतकेल CRPF कैम्प से जवानों की टीम निकली हुई थी। कैंप से करीब 3 किलोमीटर दूर जब जवान पहुंचे तो आईईडी ब्लास्ट हो गई। इसकी चपेट में सीआरपीएफ के दो जवान आ गए।

2 जवान घायल
दो जवान माओवादियों द्वारा लगाये गये प्रेशर IED के ब्लास्ट होने से घायल हो गए। घायल जवानों के नाम मिर्दुल बर्मन और मोहम्मद आशिक हैं। जवान मिर्दुल के बाएं पैर में गहरी चोट आई और मोहम्मद आशिक के चेहरे में चोट आई है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर भेजा गया है। राहत की बात यह रही कि दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है। फिलहाल जवानों ने इलाके की सर्चिंग तेज कर दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...