CG – निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका: पूर्व सांसद और पार्टी के उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, पार्टी छोड़ने की दी ये वजह

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के पहले कांग्रेस को झटका लगा है। कांग्रेस नेता पीआर खुंटे ने पार्टी छोड़ दी है। माना जा रहा है कि जल्द ही वो किसी दूसरी पार्टी में शामिल हो सकते है। पीआर खूंटे छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी में वर्तमान में उपाध्यक्ष के पद पर पदस्थ थे। इसके अलावा उन्हें कांग्रेस पार्टी ने अनुसूचित जाति विभाग का अध्यक्ष भी बनाया था। उन्होंने अपने इस्तीफे में कांग्रेस पार्टी पर कई गंभीर आरोप लगाये हैं। खुटे ने इस्तीफे के बाद नई पार्टी बनाने या फिर भाजपा दल में शामिल होने को लेकर जल्द फैसला लेनी की बात कही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस से जनता की उम्मीदें पूरी नहीं हो पाई है। इसलिए उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। खुटे ने कहा कि जिस उद्देश्य से राज्य का गठन किया गया था, वह पूरा होता नहीं दिख रहा है।

बता दें कि पीआर खूंटे पलारी से विधायक, सारंगढ़ लोकसभा सीट से सांसद रहे हैं। अजीत जोगी जब मुख्यमंत्री थे, इस दौरान भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुये थे। साल 2022 में पीआर खूंटे ने राज्यसभा के लिए दावेदारी की थी, लेकिन पार्टी ने उन्हें मौका नहीं दिया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: बच्चे की थेरेपी कराने गई डॉक्टर की पत्नी...

CG अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक निजी अस्पताल के डॉक्टर की पत्नी ने...

CG: रील शूटिंग… आर्थिक तंगी और फिर लूट! सोने...

CG दुर्गकोंदल। सोशल मीडिया पर रील और कंटेंट बनाने का शौक आज के युवाओं को किस कदर अपराध की राह पर धकेल रहा है, इसका...

चोरी का कोयला खरीद-बिक्री करने वाला कारोबारी समेत तीन...

दुर्ग। दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के कोयले के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा करते हुए एक कोयला कारोबारी समेत...

CG Crime : अश्लील वीडियो देखने के नाम पर...

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र की एक शिक्षिका को अश्लील वीडियो देखने के नाम पर गिरफ्तारी का डर दिखाकर 4 लाख 50 हजार...