वित्त मंत्री ओपी चौधरी के बंगले के बाहर धरने पर बैठे बर्खास्त सहायक शिक्षक, समायोजन के लिए लगा रहे गुहार

रायपुर. छत्तीसगढ़ में बर्खास्त करीब तीन हजार सहायक शिक्षकों का प्रदर्शन लगातार जारी है. आज बड़ी संख्या में बर्खास्त शिक्षक रायपुर में वित्तमंत्री ओपी चौधरी के बंगले के बाहर धरने पर बैठे हैं और समायोजन की मांग को लेकर नारेबाजी कर रहे हैं. इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस बल मौजूद हैं.

बता दें कि पिछले 15 महीनों से बीएड अभ्यर्थी सहायक शिक्षक के पद पर नौकरी कर रहे थे. नौकरी से निकाले जाने पर आज संयोजन की मांग को लेकर बर्खास्त शिक्षक मंत्री बंगले के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं. पुलिस की चेतावनी के बाद भी प्रदर्शनकारी हटने को तैयार नहीं है. सुबह से प्रदर्शन जारी है. 

प्रदर्शन करने पहुंची महिला शिक्षकाओं ने बताया, सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत थे. हमें बर्खास्त कर दिया गया है. अब समायोजन की मांग कर रहे हैं. समायोजन के लिए जो कमेटी गठित की गई, वह कब रिपोर्ट देगी, इसकी जानकारी दी जाए.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...