CG – नवविवाहिता ने जहर पीकर दी जान: परिजन का आरोप – छोटी जाति का ताना देकर ससुराल पक्ष करता था प्रताड़ित… डेढ़ साल पहले हुआ था प्रेम विवाह

CG

डेस्क। कोरबा में कुसमुंडा थानांतर्गत नरईबोध गांव में रहने वाली एक नवविवाहिता ने जहर का सेवन कर खुदकुशी कर ली। डेढ़ वर्ष पूर्व उसनें अर्तजातीय प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से ससुराल पक्ष छोटी जाति का हवाला देकर उसे प्रताड़ित करता था। मामला जब हद से गुजर गया तब नवविवाहिता ने जहर का सेवन कर लिया,जिससे जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के कारण पुत्री की मौत होने का आरोप लगाया है।

मृतका के पिता नारायण भारद्वाज के मुताबिक, काजल (21 साल) और कमलेश महंत (24 साल) नरईबोध गांव के रहने वाले थे। डेढ़ साल पहले दोनों ने इंटरकास्ट लव मैरिज की थी। शादी के शुरुआती दिनों में सब कुछ ठीक था, लेकिन बाद में ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे।

इसी बीच शुक्रवार शाम को विवाद के बाद उसने कीटनाशक पी लिया। काजल की हालत बिगड़ने पर ससुराल वाले उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत के बाद पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई।

पुलिस के मुताबिक, काजल के पिता ने ससुराल पक्ष पर अपनी बेटी के साथ हमेशा मारपीट करते रहने का आरोप लगाया है। उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, निजी कंपनी में काम करने वाले कमलेश महंत ने इन आरोपों को नकारा है।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए नायब तहसीलदार की मौजूदगी में पंचनामा की कार्रवाई पूरी की है। साथ ही परिजनों के बयान भी दर्ज किए हैं। पीएम रिपोर्ट के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पाटन चुनाव मामला : भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से दायर आवेदन को हाईकोर्ट ने खारिज कर...

तालाब में डूबने से तीन मासूम सहेलियों की मौत,...

कोरबा। जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम नुनेरा में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा सामने आया। अलगू तालाब में नहाने गई तीन मासूम सहेलियों...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...