CM साय का बड़ा ऐलान: भूमिहीन किसानों को 10-10 हजार रुपये देगी सरकार, किसानों के लिए भी की बड़ी घोषणा

सक्ती। भूमिहीन किसानों को राज्य सरकार 10-10 हजार रुपये देगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस बात का ऐलान किया है। सक्ती जिले में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि एक सप्ताह के अंदर धान खरीदी की राशि किसानों के खाते में भेज दिया जाएगा, वहीं 5 लाख 62 हजार से ज्यादा भूमिहीन लोगों को 10 -10 हजार रुपए दिया जाएगा।

सक्ती में आयोजित सुशासन कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री ने 168 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 173 विकास कार्यों की जिले को सौगात दी। वहीं 15 नवविवाहिता जोड़ों को आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि भगवान राम छग के भांचा है। भगवान राम के ननिहाल की तरफ से यूपी के महाकुंभ में हमारी सरकार का पंडाल है। वहीं छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं की झांकी लगी है।

मुख्यमंत्री ने सभी का आह्वान किया कि वो कुंभ मेला का आनंद लें और छत्तीसगढ़ के आतिथ्य का लुत्फ उठायें। उन्होंने कहा कि 18 लाख प्रधानंत्री आवास स्वीकृति कराई गयी है। केंद्र सरकार लगातार छत्तीसगढ़ के कामों की सराहना कर रही है। पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी आये थे, उन्होंने भी प्रदेश के कामकाज की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी की एक और गारंटी को पूरा करेंगे। प्रदेश में जिसके पास भूमि नहीं है उन्हें हम 10 हजार रुपए प्रदाय किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

लालमैदान में सजेगा मां जगदंबा का भव्य दरबार :...

भिलाई। पावर हाउस स्थित लालमैदान में आयोजित होने वाले शारदीय नवरात्र उत्सव 2026 की तैयारियों के बीच लालमैदान दुर्गोत्सव समिति ने धार्मिक परंपरा के...

SBI कियोस्क में 10 साल तक खाताधारकों के पैसों...

धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र में बैंक खाताधारकों से कथित धोखाधड़ी और करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

सरकारी अस्पतालों पर आमने-सामने होंगे बैज-जायसवाल? : PCC चीफ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में नेताओं के बीच खुली बहस को लेकर नया मुकाबला सामने आया है। पीएम आवास के मुद्दे पर भूपेश बघेल...

‘आधा दर्जन से ज्यादा पूर्व विधायक संपर्क में’ :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से करीब दो साल पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष...