CG के इस कलेक्टर को मिलेगा PM अवार्ड, सुकमा कलेक्टर रहते ‘समग्र विकास’ के लिये दिया जाएगा ये प्रतिष्ठित पुरस्कार

सुकमा। आईएएस हरीश एस को ब्यूरोक्रेसी का सबसे प्रतिष्ठित अवार्ड “पीएम अवार्ड” से सम्मानित किया जायेगा। ये अवार्ड उन्हें सुकमा कलेक्टर रहते हुए बेहतरीन काम के लिए दिया जायेगा। इस संदर्भ में भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय के सचिव वी श्रीनिवास ने पत्र जारी कर प्रदेश के मुख्य सचिव के साथ कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के सचिव को प्रशंसा पत्र भेजा गया है। जिससे वे अधिकारी के ईआर शीट पर शामिल कर सके।

अब सुकमा कलेक्टर रहते बेहतर काम के लिए बस्तर के मौजूदा कलेक्टर हरीश एस को पीएम अवार्ड दिया जायेगा। नम्रता गांधी और हरीश एस को 21 अप्रैल को प्रधानमंत्री के हाथों ये अवार्ड दिया जायेगा। 2023 में सुकमा कलेक्टर रहते हुए नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के समग्र विकास (Holistic Development of district) के लिए उन्हें ये प्रतिष्ठित अवार्ड दिया जायेगा। इससे पहले धमतरी की कलेक्टर नम्रता गांधी को भी जल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम के लिए प्रधानमंत्री अवार्ड के लिए चुना गया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कोंडागांव: नायब तहसीलदार निधि एस. नेताम का रायपुर में...

कोंडागांव। धनोरा तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार सुश्री निधि एस. नेताम का सोमवार देर रात रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान...

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, केंद्र सरकार...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों की कमी को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...