स्कूली बच्चों ने भी सड़क सुरक्षा माह में निभाया अपना रोल… पेंटिंग और रंगोली प्रतियोगिता में शामिल हुए 20 स्कूलों से 150 छात्र

दुर्ग-भिलाई। दुर्ग ट्रैफिक पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा माह का अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को अवेयरनेस ड्राइव के दौरान सड़क सुरक्षा को रेखांकित करते हुए स्कूली बच्चो के लिये पेंटिंग एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शहीद पार्क सेक्टर-5 भिलाई में 20 स्कूल के 148 बच्चे प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए। प्रतियोगिता को 02 वर्गो में बांटा गया है पहला वर्ग कक्षा 6वीं से कक्षा 8वीं तक एवं दूसरा वर्ग कक्षा 9वीं से कक्षा 12वीं तक। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट 03 प्रतिभागी (बालक/बालिका) को यातायात दुर्ग पुलिस द्वारा पुरूस्कृत किया जावेगा।

जितेन्द्र शुक्ला, पुलिस अधीक्षक, दुर्ग के निर्देश पर एवं ऋचा मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, (यातायात) के मार्ग दर्शन एवं सतानंद विध्यराज, उप पुलिस अधीक्षक, (यातायात) के नेतृत्व में आम नागरिको और सडक उपयोगकर्ताओं को सडक सुरक्षा की गंभीरता औार चुनौती के बारे में जागरूक करने के लिए सडक सुरक्षा माह 2025 का आयोजन दिनांक 01 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत प्रतिदिन अलग अलग विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर वाहन चालको को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।

सड़क सुरक्षा माह के दौरान आज दिनांक को शहीद पार्क सेक्टर 05 में स्कूली बच्चो के लिये सड़क सुरक्षा विषय पर रेखांकित करते हुए पेटिंग एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया उक्त प्रतियोगिता में 20 स्कूल के 145 छात्र शामिल हुवे कार्यक्रम में उपस्थिति बच्चों को सर्वप्रथम यातायात नियमों की जानकारी प्रदान की गयी उक्त प्रतियोगिता को दो वर्गो में विभाजित किया गया है पहला वर्ग कक्षा 6वीं से 08वीं तक एवं दूसरा वर्ग कक्षा 9वीं से कक्षा 12 तक निर्धारित किया गया है प्रतियोगिता में उत्कृष्ट 03 प्रतिभागी (बालक/बालिका) को यातायात दुर्ग पुलिस द्वारा पुरूस्कृत किया जावेगा। बच्चों द्वारा यातायात जागरूकता पर अलग अलग विभिन्न प्रकार के पेंटिंग / रंगोली बनाये गये।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की सोनम शर्मा का भारतीय टीम में चयन,...

भिलाई। नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के लिए यह एक अत्यंत गौरवशाली और ऐतिहासिक क्षण है। भिलाई की प्रतिभावान खिलाड़ी सोनम शर्मा का चयन आगामी...

दुर्ग में 4.90 लाख की उठाईगिरी का खुलासा: शोरूम...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर 4 लाख 90 हजार रुपये की नगदी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों...

छात्रा से 14.50 लाख कैश और 450 ग्राम सोने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक छात्रा से 14.50 लाख रुपये नकद और करीब 450 ग्राम सोने के जेवर ठगने का सनसनीखेज मामला सामने आया...

विश्वास और ज्ञान का संगमः सशक्त, एकजुट और समृद्ध...

नई दिल्ली। विश्वास लोगों को मूल्य देता है। ज्ञान लोगों को कौशल देता है। बुद्धिमत्ता सिखाती है कि इन दोनों का उपयोग समाज के...