दुर्ग बना हादसों का गढ़: सड़क क्रॉस कर रही वृद्ध महिला को लोडेड ट्रक ने रौंदा… मौके पर मौत; CCTV में कैद हुई दर्दनाक घटना

भिलाई। दुर्ग जिले में लगातार सड़क हादसों का दौर जारी है। आए दिन हादसों में लोग अपनी जान गंवा रहे है। सोमवार दोपहर को नंदनी थाना क्षेत्र में एक खौफनाक हादसा हुआ। मुरुम और रेत से लोडेड ट्रक ने 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला को रौंद दिया। हादसा उस वक्त हुआ जब महिला सड़क पार कर रही थी और डंफर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सोमवार दोपहर लगभग 1 बजे हुआ, जब महिला, जिनका नाम लगनी देवी था, खजूर बस्ती स्थित अपने घर से सड़क पार कर दूसरी ओर जा रही थी। महिला को देख कर भी डंफर चालक ने अपनी रफ्तार नहीं घटाई और उसे कुचल दिया।

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। गुस्साए स्थानीय निवासियों ने डंफर को घेर लिया था, और पुलिस ने जल्द ही डंफर को जब्त कर लिया। ड्राइवर घटना के बाद वाहन छोड़कर फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने उसे बुलवाया है। पुलिस ने डंफर की फिटनेस और अन्य कागजात की जांच करने का निर्णय लिया है, और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि लगनी देवी रोजाना इसी समय अपनी पोती के साथ सड़क पार करती थी, और वह अपने परिचित के घर जाती थी। सोमवार को भी जब वह सड़क पार कर रही थी, तभी तेज रफ्तार डंफर ने उसे कुचल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डंफर में रेत लोड था और वह काफी तेज गति से चल रहा था। छावनी थाना पुलिस ने मृतक महिला का शव उठाकर सुपेला शास्त्री अस्पताल के मर्च्यूरी में रखवा दिया है, और दुर्घटना की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...