भिलाई में घर के बाहर खेल रहे मासूम को छोटा हाथी वाहन ने कुचला, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत, परिजनों ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

भिलाई. दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक टाटा एस (छोटा हाथी) ने गली में खेल रहे 4 साल के मासूम को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हे गई। पुरानी भिलाई पुलिस ने बच्चे के पिता शैलेंद्र मांडले की शिकायत पर धारा 281, 106(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। परिजनों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने ड्राइवर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

शैलेंद्र ने पुलिस को बताया कि शांति नगर सत्यम चौक भिलाई 3 में रहता है। उसके पारिवारिक मित्र प्रवीण बंजारे के बेटे की मौत होने पर 21 जनवरी को जय स्तंभ चौक चरोदा स्थित उसके घर में सामाजिक कार्यक्रम था। उसकी पत्नी लीमन मांडले उसकी 8 साल की बेटी तान्या और 4 साल के बेटे हर्ष को लेकर उस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गई थी। उसकी पत्नी घर के कामों में व्यस्त थी।

शैलेन्द्र ने बताया, दोनों बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। शाम करीब 6.30 बजे वहां टेंट का सामान लेकर छोटा हाथी वाहन CG 07 AV 8148 आया। उसका ड्राइवर इतनी तेजी और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उनके बेटे हर्ष को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से हर्ष लहूलुहान हो गया। परिजन उसे लेकर तुरंत भिलाई में बीएम शाह हॉस्पिटल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, युवती की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिरहसौद थाना क्षेत्र में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सेडीखेड़ी इलाके में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर...

बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बाल श्रम के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार देर शाम...

नौकरी लगाने के नाम पर 30 लाख की ठगी,...

कोंडागांव/फरसगांव। पुलिस विभाग में बस्तर फाइटर और जिला बल में आरक्षक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये...

1.21 करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल...

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत कोड़ातराई में पीएम...