दुर्ग में नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन शुरू… कलेक्टर IAS ऋचा प्रकाश चौधरी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित देवी माता की मंदिर में की पूजा अर्चना; नामांकन के प्रथम दिन आवेदन निरंक

दुर्ग। दुर्ग जिले में निर्वाचन की अधिसूचना के प्रकाशन के साथ आज से नगरीय निकायों के आम/उप निर्वाचन हेतु नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। नामांकन प्रातः 10.30 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक लिये जाएंगे। नगर निगम दुर्ग के रिटर्निंग आफिसर एवं सहायक रिटर्निंग आफिसर आज प्रातः 10.30 बजे से नामांकन लेने अपने अपने कक्ष में सीट पर विराजमान हो गए थे। इससे पूर्व जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिले में निर्विघ्न चुनाव प्रक्रिया निपटने कलेक्टोरेट परिसर स्थित देवी माता की मंदिर में पूजा अर्चना की। इस अवसर पर दुर्ग नगर निगम के रिटर्निंग ऑफिसर एडीएम अरविंद एक्का, सभी एआरओ, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अपर कलेक्टर वीरेंद्र सिंह सहित स्थानीय निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित थे। नगरीय निकाय चुनाव-2025 अंतर्गत नामांकन जमा करने के प्रथम दिवस नगर निगम दुर्ग अंतर्गत नामांकन निरंक है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...