CG – फांसी पर लटका मिला 7वीं कक्षा के छात्र का लाश: टॉयलेट जा रहा बोल के निकला था शाम को… अगले दिन पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव… डेडबॉडी के पास चाकू-बीयर की बोतलें मिलीं

डेस्क। कोरबा के मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत कृष्णा नगर निवासी 14 वर्षीय अनुराग श्रीवास कल शाम से लापता था रात में काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह घर नहीं पहुंचा तब परीजनों ने काफी खोजबीन की वही रात में ही जाकर इसकी सूचना मानिकपुर चौकी पुलिस को दी गई जहां पुलिस और परिजन रात भर अपने स्तर पर पतासाजी कर रहे थे। शुक्रवार की सुबह कृष्णा नगर से कुछ दूरी पर नाला किनारे उसकी फांसी के फंदे पर पेड़ पर लटकता हुआ मिला जहां राहगीरों की नजर पड़ने पर इसकी सूचना तत्काल मानिकपुर चौकी पुलिस को दी गई जहां परिजन को मौके पर बुलाया गया और पहचान कार्यवाही की गई। डेडबॉडी के पास खाली बीयर की बोतलें, पानी पाउच और एक चाकू भी मिला है

मिली जानकारी के मुताबिक छात्र का नाम अनुराग श्रीवास (14) है। मृत छात्र के पिता का नाम रामचंद्र श्रीवास है। छात्र गुरुवार शाम को अचानक लापता हो गया था। परिवार के लोग रातभर खोजते रहे, लेकिन वह नहीं मिला।

छात्र के पिता रामचंद्र श्रीवास ने बताया कि वह टॉयलेट जाने के नाम से घर से निकला था। जब काफी देर तक वापस नहीं लौटा, तो उसकी तलाश शुरू की। रात में ही मानिकपुर चौकी में इसकी सूचना दी गई थी। पुलिस भी रातभर बच्चे को खोजती रही, लेकिन नहीं मिला।

परिजनों ने बताया कि उन्हें शुक्रवार सुबह पुलिस से जानकारी मिली कि अनुराग नाले के किनारे एक पेड़ पर फंदे से लटका है। इसके बाद आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। छात्र की मौत कब, कैसे और किन परिस्थिति में हुई है समझ से परे है।

मानिकपुर चौकी प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि राहगीरों ने पेड़ पर छात्र की लाश देखकर सूचना दी थी। हमारी टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।​ फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी मौके से सबूत जुटा रही है।

पुलिस ने बताया कि पुलिस शराब और दोस्तों के एंगल से भी जांच कर रही है। फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। साथ ही परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द मामले को लेकर खुलासा करेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बिग ब्रेकिंग: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क...

रायपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आगामी 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में 'शुष्क दिवस' (Dry Day) रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश के...

रुंगटा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ की धूम: नन्हें...

भिलाई। संजय रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया।...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

रुद्र तिवारी ने जीता इंटर जोनल खिताब, DAV नेशनल...

दुर्ग। भिलाई ACC जामूल DAV के छात्र और प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्र तिवारी ने रायपुर में आयोजित इंटर-ज़ोनल DAV स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-17 कैटेगरी)...