CG में ठगी का अनोखा मामला : रिटायर्ड प्रोफेसर को वीडियो कॉल कर Sex चैट में फंसाया, फिर ब्लैकमेल कर वसूले लाखों रुपए

बलौदाबाजार. छत्तीसगढ़ में ठगी का अनोखा मामला सामने आया है. बलौदाबाजार जिले में अंजान व्हाट्सएप वीडियो कॉल के जरिए रिटायर्ड प्रोफेसर को सेक्स चैट में फंसाकर आरोपी ने ब्लैकमेल किया है. आरोपी ने वीडियो रिकॉर्ड कर बदनाम करने की धमकी देकर लाखों रुपए वसूल लिए. इस मामले में पीड़ित सेवानिवृत प्रोफेसर ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है.

कोतवाली थाना क्षेत्र के सेवानिवृत प्रोफेसर लोकनाथ ध्रुव ने अपनी शिकायत में बताया है कि उसे अंजान नंबर से वीडियो कॉल आया, जिसमें उसे सेक्स चैट में फंसाया गया. कॉल रिकॉर्डिंग के जरिए आरोपी ने ब्लैकमेल कर 6.83 लाख रुपए वसूल लिए.

एडिशनल एसपी अभिषेक सिंह ने बताया, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. साइबर सेल की मदद से आरोपी को पकड़ने की कोशिश जारी है. उन्होंने ऐसे लोगों से सतर्क रहने और अनजान नंबरों से आए वीडियो कॉल से बचने की अपील की है. साथ ही किसी भी संदिग्ध घटना की सूचना तुरंत पुलिस और साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर देने की सलाह दी है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बिग ब्रेकिंग: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क...

रायपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आगामी 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में 'शुष्क दिवस' (Dry Day) रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश के...

रुंगटा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ की धूम: नन्हें...

भिलाई। संजय रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया।...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

रुद्र तिवारी ने जीता इंटर जोनल खिताब, DAV नेशनल...

दुर्ग। भिलाई ACC जामूल DAV के छात्र और प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्र तिवारी ने रायपुर में आयोजित इंटर-ज़ोनल DAV स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-17 कैटेगरी)...