हाइटेक अस्पताल में थायराइड कैंसर की जटिल सर्जरी… सीने तक उतर चुका था ट्यूमर… जरा सी लापरवाही से जा सकती थी मरीज की आवाज

भिलाई। हाइटेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल में थायराइड कैंसर की जटिल सर्जरी की गई. महिला का पिछले कई सालों से इलाज चल रहा था. स्थिति गंभीर होने पर इसे सर्जरी के लिए हायर सेंटर रिफर कर दिया गया. यह सबस्टर्नल गंडमाला का मामला था जिसमें थॉयराइड ग्रंथि काफी बड़ी हो जाती है और कॉलर के नीचे सीने तक उतर आती है. इसे हटाने में काफी सावधानी बरतनी पड़ती है.

हाइटेक के ईएनटी सर्जन डॉ अपूर्व वर्मा ने बताया कि अधेड़ उम्र की इस महिला का गंडमाला काफी बड़ा था. एफएनएसी टेस्ट में कैंसर होने की पुष्टि हो गई. ऐसे मामलों में ग्रंथि के आसपास के नोड्स को भी हटाना होता है. जरा सी लापरवाही से मरीज की आवाज बदल सकती है या हमेशा के लिए जा भी सकती है. सांस लेने में भी तकलीफ हो सकती है. मरीज का सीटी स्कैन किया गया तथा सर्जरी कर पूरी ग्रंथि को निकालने की योजना बनाई गई.

डॉ अपूर्व ने बताया कि सर्जरी सफल रही तथा ओडीशा के बरगढ़ की निवासी इस महिला को अब किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं है. डॉ अपूर्व ने बताया कि इस सर्जरी में एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ नरेश देशमुख की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही. थायराइड ग्रंथि शरीर में कैल्शियम के स्तर को बनाए रखने का भी काम करती है. इसलिए मरीज को नियमित रूप से चिकित्सकीय परामर्श की जरूरत होगी. उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

झाड़-फूंक से शादी और बीमारी ठीक करने का झांसा,...

रायगढ़। झाड़-फूंक के जरिए शादी कराने और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर मामला सामने आया...

विधायक यशोदा वर्मा की कार से दो युवक घायल,...

खैरागढ़। दुर्ग जिले के बोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत टेकापार के पास हुए सड़क हादसे में खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा की कार की चपेट में...

CG News : नदी में गिरी कार, एक ही...

अभनपुर। दिवाली का त्योहार मनाने रायपुर से अपने गृहग्राम पसौद जा रहे एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। अभनपुर क्षेत्र के टीला...

समोदा अफीम कांड का खुलासा करने वाले सरपंच ...

दुर्ग। जिले के चर्चित समोदा अफीम कांड का खुलासा करने में अहम भूमिका निभाने वाले सरपंच अरुण गौतम अब खुद जेल पहुंच गए हैं।...