Chhattisgarh : 7 जनवरी से मुर्दाघर में पड़ा है पादरी का शव, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, कहा – इसाई कब्रिस्तान में किया जाए अंतिम संस्कार, जानिए पूरा मामला…

जगदलपुर. छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले के छिंदवाड़ा में पादरी सुभाष बघेल के शव को दफनाने को लेकर उठे विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. सुप्रीम कोर्ट ने ग्राम पंचायत और हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए पादरी का अंतिम संस्कार इसाई कब्रिस्तान में करने का आदेश दिया है.

इससे पहले 20 जनवरी को हुई मामले की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने गहरा दुःख जताते हुए कहा था कि किसी व्यक्ति को किसी खास गांव में क्यों नहीं दफनाया जाना चाहिए? शव 7 जनवरी से मुर्दाघर में पड़ा हुआ है. यह कहते हुए दुख हो रहा है कि एक व्यक्ति को अपने पिता को दफनाने के लिए सुप्रीम कोर्ट आना पड़ रहा है. छत्तीसगढ़ के एक व्यक्ति को अपने पिता को ईसाई रीति-रिवाजों से दफनाने के लिए शीर्ष अदालत आना पड़ा, क्योंकि अधिकारी इस मुद्दे को सुलझाने में विफल रहे.

जानिए पूरा मामला

दरअसल, 65 वर्षीय पादरी सुभाष बघेल की 7 जनवरी को बीमारी के कारण मौत हो गई थी. उनके शव को गांव के कब्रिस्तान में दफनाने की अनुमति ग्राम पंचायत ने नहीं दी, जिससे यह विवाद खड़ा हो गया. इसके बाद मृतक के बेटे रमेश बघेल ने पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसे खारिज कर दिया गया. इसके बाद मामले को सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तुत किया गया. सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान राज्य सरकार से जवाब मांगा.

धार्मिक सौहार्द व परंपराओं का सम्मान सभी का कर्तव्य : सुको

सुप्रीम कोर्ट ने आज अपने फैसले में कहा कि गांव में लंबे समय से ईसाई और हिंदू आदिवासियों के बीच इस प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ था, तो अब क्यों उत्पन्न हो रहा है. कोर्ट ने ग्राम पंचायत के फैसले को बनाए रखते हुए पादरी का अंतिम संस्कार मसीही कब्रिस्तान में करने का आदेश दिया. कोर्ट ने अपने आदेश में यह भी कहा कि “धार्मिक सौहार्द और परंपराओं का सम्मान सभी का कर्तव्य है. इस तरह के विवाद समाज में विभाजन का कारण बन सकते हैं, जो नहीं होना चाहिए.”

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : भाई को बंधक बनाकर युवती से...

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है...

CG News : सभी टाइगर रिजर्व और अभ्यारण्य तीन...

रायपुर। मानसून के आगमन और वन्यजीवों के प्रजनन काल को देखते हुए हर साल की तरह इस वर्ष भी देश के अधिकांश टाइगर रिजर्व,...

जनपद पंचायत में ACB की बड़ी कार्रवाई : CEO...

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर की टीम ने सक्ती जनपद पंचायत...

छत्तीसगढ़ में बिजली महंगी : एक जुलाई से लागू...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग (CSERC) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नई बिजली दरों...