प्रदेशभर में इस दावेदार की हो रही चर्चा : टिकट नहीं मिलने पर भी BJP प्रत्याशी का किया समर्थन, कहा – सर्वाधिक मतों से भाजपा को जीताएंगे, जानिए कौन है वो युवा नेता…

जगदलपुर। नगर निगम जगदलपुर से महापौर पद के लिए भाजपा ने पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय पाण्डेय को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। प्रत्याशी बनने के बाद पाण्डेय को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। महापौर के प्रबल दावेदार रहे जगदलपुर भाजपा के युवा नेता मनीष पारख ने भी उन्हें बधाई दी है, जो प्रदेशभर में खासा चर्चा का विषय बना हुआ है।

बता दें कि महापौर पद के लिए संभावित उम्मीदवारों में युवा नेता मनीष पारख का भी नाम शामिल था।पार्टी से उम्मीदवार नहीं बनाने पर भी मनीष पारख को ने पार्टी एवं संगठन के इस आदेश का सम्मान किया और पार्टी की एकता एवं संगठन के आदेश को मजबूती प्रदान करने के लिए अधिकृत प्रत्याशी संजय पाण्डेय को जिला पार्टी कार्यालय पहुंचकर बधाई दी। मनीष पारख भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी संजय पाण्डेय को बधाई देने सबसे पहले उनके पास पहुंचने वाले नेताओं में शामिल रहे।

भाजपा के युवा नेता मनीष पारख

3 दशकों से BJP में सक्रिय हैं पारख, सामाजिक दायित्व भी निभा रहे

बता दें कि मनीष पारख पिछले तीन दशक से भाजपा में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पारख ने 1994 से 1996 तक एबीवीपी से जुड़कर छात्रहित के साथ समाजसेवा व राष्ट्रसेवा की भावना से काम शुरू किया। 1997-98 तक भाजयुमो जगदलपुर नगर मंडल के उपाध्यक्ष रहे। 1998 से 2000 तक भाजयुमो बस्तर जिला के कोषाध्यक्ष, 2000 से 2004 तक भाजयुमो बस्तर जिला के उपाध्यक्ष रहे। 2004 से 2022 तक भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रहे। इसके अलावा सुकमा, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बीजापुर, कोंडागांव भाजयुमो जिला प्रभारी के रूप में संगठन के लिए काम किया है। इसके अलावा बस्तर में सामाजिक दायित्व भी निभा रहे। वे परमार्थ संस्था के अध्यक्ष हैं। इसके अलावा जैन सोशल वेलफेयर एसोसिएशन जगदलपुर, बस्तर चैंबर ऑफ कामर्स के 20 सालों से सक्रिय सदस्य हैं। शांत स्वभाव व कुशल व्यवहार के कारण वे युवा वर्ग में काफी लोकप्रिय हैं एवं क्षेत्र के विकास के प्रति हमेशा गंभीर रहते हैं।

सर्वाधिक मतों से जीतकर पार्टी को मजबूत बनाएंगे : मनीष पारख

भाजपा से संजय पाण्डेय को प्रत्याशी बनाए जाने पर मनीष पारख ने कहा कि पिछले कई वर्षों से वरिष्ठ नेता संजय पाण्डेय ने संगठन के लिए जो मेहनत की है वह सराहनीय है। उन्होंने हर पद पर अपनी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाया है। उनकी मेहनत, संगठन के प्रति समर्पण और पार्टी की विचारधारा को बढ़ाने के लिए उनके प्रयासों ने उन्हें आज इस मुकाम पर पहुंचाया है। मुझे विश्वास है कि वह जगदलपुर नगर निगम में सर्वाधिक मतों से जीतकर पार्टी को और मजबूत बनाएंगे। उनके इस कार्य में पार्टी का हर एक कार्यकर्ता पूरी मजबूती से उसके साथ खड़ा रहेगा।

सुनिए युवा नेता मनीष पारख ने क्या कहा –

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...